लाइव न्यूज़ :

RBI पर बोले वित्त मंत्री अरुण जेटली, मोदी सरकार ने उर्जित पटेल से नहीं मांगा था इस्तीफा

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 18, 2018 15:18 IST

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने पिछले हफ्ते ही सरकार और रिजर्व बैंक के बीच मतभेद की बात स्वीकारी थी। उन्होंने कहा कि दो-तीन मुद्दे हैं जहां रिजर्व बैंक के साथ मतभेद है।

Open in App

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने मंगलवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूर्व आरबीआई गवर्नर उर्जित पटले से इस्तीफा नहीं मांगा था। न्यूज चैनले आज तक को दिए इंटरव्यू में  अरूण जेटली ने कहा मोदी सरकार को आरबीआई से कोई दिक्कत नहीं होती...जो भी समस्या थी वो जल्द खत्म हो जाती...लेकिन फिर भी उर्जित पटेल ने इस्तीफा दे दिया। वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि आरबीआई की नीतियों को आर्थिक नीतियों के अनुरूप भी बनाये जाने की जरूरत है।

जेटली ने टीवी चैनल के कार्यक्रम 'एजेंडा आजतक' में कहा कि सरकार को चालू वित्त वर्ष के दौरान आरबीआई के आरक्षित पूंजी भंडार से एक फूटी कौड़ी की आवश्यकता नहीं है। उर्जित पटेल के इस्तीफे को लेकर सरकार की आलोचना पर जवाब देते हुये वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बैंक के आरक्षित कोष के आकार जैसे मुद्दों पर आरबीआई के निदेशक मंडल की बैठक में सौहार्दपूर्ण चर्चा हुयी। जेटली ने कहा, "सरकार ने कभी पटेल से इस्तीफा देने के लिये नहीं कहा था।" 

बता दें कि अरुण जेटली ने देश की आर्थिक व्यवस्था पर भी आज तक न्यूज चैनले के दो दिन तक चलने वाले 'एजेंडा आजतक' में बात की। अरुण जेटली ने कहा कि उर्जित पटेल ने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ने का निर्णय किया था। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताया। गौरतलब है कि पटेल आरबीआई के 24वें गवर्नर थे। उन्हें सितंबर 2016 में तीन साल के लिए इस पद पर गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्होंने रघुराम राजन की जगह ली थी।  

हालांकि वित्त मंत्री अरूण जेटली ने पिछले हफ्ते ही सरकार और रिजर्व बैंक के बीच मतभेद की बात स्वीकारी थी। उन्होंने कहा कि दो-तीन मुद्दे हैं जहां रिजर्व बैंक के साथ मतभेद है। हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि रिजर्व बैंक के कामकाज के तरीके पर चर्चा करने मात्र से ही इसे कैसे एक संस्थान को ‘नष्ट’ करना कहा जा सकता है।

उर्जित पटेल के इस्तीफे की स्थिति पैदा करने को लेकर राजनीतिक आलोचनाओं का सामना कर रहे जेटली ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी समेत पूर्व सरकारों के ऐेसे उदाहरण दिये जिसमें आरबीआई के तत्कालीन गवर्नरों को इस्तीफा देने तक को कहा गया। 

टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनोमिक कान्क्लेव में जेटली ने कहा  था कि आरबीआई के साथ अर्थव्यवस्था में कर्ज प्रवाह तथा नकदी समर्थन समेत कुछ मुद्दों को लेकर मतभेद है और सरकार ने अपनी चिंता बताने के लिये बातचीत शुरू की थी।

टॅग्स :अरुण जेटलीभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)उर्जित पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?