लाइव न्यूज़ :

Apple ने भारत में सब्सक्रिप्शन और ऐप की खरीदारी के लिए डेबिट, क्रेडिट कार्ड से नहीं हो सकेगी पेमेंट, जानें वजह

By रुस्तम राणा | Updated: May 5, 2022 17:53 IST

ऐप्पल का यह बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक के नए ऑटो-डेबिट नियमों के परिणामस्वरूप आया है जो पिछले साल लागू हुए और आवर्ती ऑनलाइन लेनदेन को बाधित कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देRBI के नए ऑटो-डेबिट नियमों के बाद पेमेंट स्वीकार नहीं कर रहा Apple ऐप्पल ने कहा- भारत में रिकरिंग ट्रांजैक्शंस प्रोसेसिंग में रेगुलेटरी शर्तें लागू

नई दिल्ली: ऐप्पल ने भारत में ऐप्पल आईडी का उपयोग करके सदस्यता और ऐप खरीदारी के लिए कार्ड से भुगतान स्वीकार करना बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आप अपने भारतीय क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग ऐप स्टोर से ऐप खरीदने, आईक्लाउड+ और ऐप्पल म्यूज़िक जैसे ऐप्पल सब्सक्रिप्शन प्राप्त करने या ऐप्पल से कोई मीडिया सामग्री खरीदने में सक्षम नहीं होंगे।

ऐप्पल का यह बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक के नए ऑटो-डेबिट नियमों के परिणामस्वरूप आया है जो पिछले साल लागू हुए और आवर्ती ऑनलाइन लेनदेन को बाधित कर रहे हैं। जिन यूजर्स के पास पहले से ही उनके खाते में भुगतान विधि के रूप में जोड़ा गया कार्ड है, वे भी अपने ऐप्पल आईडी के माध्यम से कोई नया भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं क्योंकि कंपनी यह कहते हुए एक त्रुटि दिखा रही है, "यह कार्ड अब सपोर्टेड नहीं है। 

कंपनी फिलहाल पेमेंट हासिल करने के तीन विकल्पों के रूप में नेटबैंकिंग, यूपीआई और ऐपल आईडी बैलेंस का सपोर्ट करती है। यह बदलाव 18 अप्रैल को किया गया। कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज पर कहा कि भारत में रिकरिंग ट्रांजैक्शंस प्रोसेसिंग में रेगुलेटरी शर्तें लागू होती हैं। यदि आप भारतीय डेबिट या क्रेडिट कार्ड रखते हैं और आपके पास सब्सक्रिप्शन है, तो यह परिवर्तन आपके ट्रांजैक्शंस को प्रभावित करते हैं।

इसके अलावा पेमेंट मैकेनिज्म में बदलाव करने वालों में ऐप्पल अकेला नहीं है। आरबीआई के नियमों में बदलाव से प्रभावित होने वाली कंपनियों में गूगल भी शामिल है। इसके बड़ी संख्या में यूजर्स को गूगल प्ले और यूट्यूब पर अपने कार्ड के जरिए रिकरिंग पेमेंट और खरीदारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

टॅग्स :एप्पलडेबिट कार्डक्रेडिट कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार1 अप्रैल से क्रेडिट कार्ड नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स