लाइव न्यूज़ :

Apple ने अगले 5 वर्षों में भारत में उत्पादन 5 गुना बढ़ाकर 40 बिलियन डॉलर करने की योजना बनाई

By रुस्तम राणा | Updated: September 24, 2023 21:05 IST

अधिकारी ने कहा, "एप्पल की अगले 4-5 वर्षों में भारत में उत्पादन बढ़ाकर 40 अरब डॉलर से अधिक करने की योजना है। पिछले वित्त वर्ष में यह 7 अरब डॉलर को पार कर गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देएप्पल की अगले 4-5 वर्षों में भारत में उत्पादन बढ़ाकर 40 बिलियन डॉलर से अधिक करने की योजना हैपिछले वित्त वर्ष में यह 7 अरब डॉलर को पार कर गया हैकंपनी भारत में आईफोन बनाती है और अगले साल से एयरपोड्स का निर्माण शुरू करने की योजना बना रही है

नई दिल्ली: समाचार एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि अगले 4-5 वर्षों में, आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल की भारत में उत्पादन को पाँच गुना बढ़ाकर लगभग $40 बिलियन (लगभग 3.32 लाख करोड़) करने की योजना है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 7 अरब डॉलर के उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है।

अधिकारी ने कहा, "एप्पल की अगले 4-5 वर्षों में भारत में उत्पादन बढ़ाकर 40 बिलियन डॉलर से अधिक करने की योजना है। पिछले वित्त वर्ष में यह 7 अरब डॉलर को पार कर गया है।" एप्पल कंपनी भारत में आईफोन बनाती है और अगले साल से एयरपोड्स का निर्माण शुरू करने की योजना बना रही है। हालांकि अधिकारी ने कहा कि कंपनी की भारत में आईपैड या लैपटॉप बनाने की तत्काल कोई योजना नहीं है।

अधिकारी ने कहा, "आईटी हार्डवेयर पीएलआई में भाग लेने की उनकी कोई योजना नहीं है। वे बाद के चरण में आ सकते हैं लेकिन अभी उनका ध्यान मौजूदा उत्पादन स्तर को बढ़ाने पर है।" 25 सितंबर 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष में, एप्पल कंपनी ने वैश्विक स्तर पर $191 बिलियन के आईफोन और वियरेबल, होम और एक्सेसरीज़ सेगमेंट में $38.36 बिलियन के उत्पाद बेचे हैं।

एप्पल ने चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में आईफोन की बिक्री में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 156.77 बिलियन डॉलर और वियरेबल, होम और एक्सेसरीज़ सेगमेंट में मामूली गिरावट के साथ 30.52 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की। कंपनी भारत से मोबाइल फोन की सबसे बड़ी निर्यातक भी बन गई है। उद्योग सूत्रों ने दावा किया कि शुक्रवार को लॉन्च के दिन एप्पल की आईफोन 15 श्रृंखला की बिक्री में आईफोन 14 श्रृंखला की तुलना में 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

एप्पल ने आईफोन 15 सीरीज में चार मॉडल लॉन्च किए हैं। भारत में दो वेरिएंट - आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस भी बनाए जा रहे हैं। पहली बार, एप्पल ने 'मेड-इन-इंडिया' आईफोन उसी दिन उपलब्ध कराया, जिस दिन उसने दुनिया के अन्य हिस्सों में डिवाइस बेचना शुरू किया था।

मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, एफ्पल ने अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट का नेतृत्व किया, जिसकी कीमत ₹45,000 से अधिक है, 2023 की पहली तिमाही में 59 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ और भारत अब कंपनी के लिए शीर्ष पांच बाजारों में से एक है।

टॅग्स :एप्पलआइफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?