लाइव न्यूज़ :

अपीलीय न्यायाधिकरण ने जेट एयरवेज समाधान योजना मामले में पीएनबी की याचिका पर नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 21:58 IST

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बंद पड़ी एयरलाइन जेट एयरवेज के लिये बोलियों को मंजूरी दिये जाने के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में अर्जी लगायी है। एनसीएलएटी की पीठ ने पीएनबी की अर्जी के साथ अंतरिम याचिका पर नोटिस जारी किया है। याचिका में समाधान योजना के क्रियान्वयन पर रोक लगाने का आग्रह किया गया है। तीन सदस्यीय पीठ ने जेट एयरवेज के समाधान पेशवर के साथ कर्जदाताओं की समिति समेत अन्य पक्षों को दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने को कहा है। साथ ही अगर कुछ हो तो पीएनबी से जवाबी हलफनामा दायर करने को कहा है। अपीलीय न्यायाधिकरण ने नोटिस जारी करने के बाद मामले की अगली सुनवाई के लिये 21 सितंबर 2021 की तारीख निर्धारित की। पीएनबी ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ द्वारा कालरॉक-जालान समूह की समाधान योजना को दी गयी मंजूरी को चुनौती दी है। बैंक जेट एयरवेज मामले के समाधान पेशेवर द्वारा अपनी दावा राशि में लगभग 202 करोड़ रुपये की कमी किये जाने से असंतुष्ट है। उसका कहना है कि यह दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत प्रक्रियाओं का पूर्ण उल्लंघन है। इससे पहले, जेट एयरवेज केबिन क्रू एसोसएिशन ने श्रमिक संगठन भारतीय कामगार सेना के साथ अपीलीय न्यायाधिकरण में याचिका दायर कर जेट एयरवेज के लिये बोली को दी गयी मंजूरी को चुनौती दी थी। एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन ने अपनी याचिका में कहा कि समाधान योजना में जेट एयरवेज के कर्मचारियों के बकाये को शामिल नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?