लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डेक वित्तीय सॉफ्टवेयर कंपनी एडेंजा का 10.5 अरब डॉलर में करेगा अधिग्रहण, यूबीएस बैंक के पास क्रेडिट सुइस!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2023 17:44 IST

नैस्डेक की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एडना फ्राइडमैन ने एक बयान में कहा कि यह अधिग्रहण एक्सेचेंज की मार्केटप्लेस प्रौद्योगिकी और वित्तीय अपराध-रोधी समाधानों की दृष्टि से अनुकूल है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपालन और जोखिम प्रबंधन समाधान जैसे क्षेत्रों में वह पेशकश का विस्तार कर पाएगी।एडना नैस्डेक को प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर आगे बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई हैं।सौदे को छह से नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

न्यूयॉर्कः अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डेक 10.5 अरब डॉलर के नकद और शेयर सौदे में एडेंजा का अधिग्रहण करने जा रहा है। एडेंजा वॉल स्ट्रीट में इस्तेमाल होने वाला सॉफ्टवेयर बनाती है। नैस्डेक यह अधिग्रहण 5.75 अरब डॉलर के नकद भुगतान और 8.56 करोड़ नास्डैक के साधारण शेयरों में करेगा।

नैस्डेक की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एडना फ्राइडमैन ने एक बयान में कहा कि यह अधिग्रहण एक्सेचेंज की मार्केटप्लेस प्रौद्योगिकी और वित्तीय अपराध-रोधी समाधानों की दृष्टि से अनुकूल है। इससे नियामकीय प्रौद्योगिकी, अनुपालन और जोखिम प्रबंधन समाधान जैसे क्षेत्रों में वह पेशकश का विस्तार कर पाएगी।

एडना नैस्डेक को प्रौद्योगिकी के मोर्चे पर आगे बढ़ाने की कोशिश में लगी हुई हैं और इस अधिग्रहण सौदे को इसी दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। इस सौदे को छह से नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

यूबीएस ने क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण पूरा किया

स्विट्जरलैंड के यूबीएस बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने वित्तीय संकट का सामना कर रहे क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। बैंक ने एक बयान में कहा, ''यूबीएस ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार करते हुए आज क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।'' क्रेडिट सुइस लंबे समय तक यूबीएस बैंक का प्रतिस्पर्धी रहा है।

ज्यूरिख स्थित दोनों बैंक तीन अरब फ्रैंक (3.3 अरब डॉलर) के सौदे के तहत एक हो रहे हैं। मार्च में जब क्रेडिट सुइस के शेयर गिर गए थे और जमाकर्ताओं ने डरकर अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया था, ऐसे माहौल में स्विस सरकार और नियामकों ने जल्दबाजी में इस सौदे को अंतिम रूप दिया था। इस विलय समझौते का मकसद दो अमेरिकी बैंकों के पतन के बाद वैश्विक वित्तीय प्रणाली में उथल-पुथल को दूर करना था। इस अधिग्रहण के बाद यूबीएस स्विट्जरलैंड का एकमात्र प्रमुख बैंक रह जाएगा।

टॅग्स :अमेरिकाशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट