लाइव न्यूज़ :

राजस्‍व संहिता नियमावली में संशोधन, खसरे-खतौनी का होगा कंप्‍यूटरीकरण

By भाषा | Updated: December 11, 2020 21:03 IST

Open in App

लखनऊ, 11 दिसंबर उत्‍तर प्रदेश सरकार ने खसरे-खतौनी को कंप्‍यूटरीकृत करने की व्यवस्था के लिए राजस्‍व संहिता नियमावली में संशोधन किया है। कंप्यूटरीकरण से दैवीय आपदा में राहत कार्य के लिए डाटा शीघ्र उपलब्‍ध हो सकेगा और भू-राजस्व से सम्बन्धित प्रकरण डिजिटलाइज्ड होंगे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में शुक्रवार को संपन्‍न हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्‍ताव को मंजूरी मिली। राज्‍य सरकार ने कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी एक विज्ञप्ति के जरिये शुक्रवार को दी।

राजस्‍व संहिता नियमावली में संशोधन के बाद खसरे-खतौनी को कंप्यूट्रीकृत करने से सरकार की योजनाओं, दैवीय आपदा राहत कार्य हेतु डाटा शीघ्र उपलब्ध हो सकेगा।

राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता के मुताबिक इस फैसले से विभिन्न न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों को आसानी से दर्ज किया जा सकेगा और सह-खातेदारों के अंश भी वरासत/नामान्तरण के साथ ही दर्ज हो जायेंगे। ग्राम सभा भूमि की विनिमय (अदल-बदल) प्रक्रिया सरल हो सकेगी।

प्रवक्ता के अनुसार खतौनी के कम्प्यूटराइजेशन, वरासत दर्ज करने की ऑनलाइन प्रक्रिया सह-खातेदारों के अंश निर्धारण आदि से जन सामान्य को सीधा लाभ प्राप्त हो सकेगा। इस संशोधन के पश्चात् वरासत दर्ज करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं शुचिता आयेगी तथा पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण राजस्व निरीक्षक/लेखपाल द्वारा प्रकरण को नियत अवधि के पश्चात अपने स्तर पर लंबित नहीं रखा जा सकेगा। भूमि प्रबंधक समिति के स्थान पर उपजिलाधिकारी द्वारा भी ग्राम सभा की भूमि का विनिमय प्रस्तावित किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

स्वास्थ्यHeatwave Alert: पारा 40 के पार; सेहत का रखें ख्याल, जानें इस गर्मी में क्या करें और क्या न करें

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?