लाइव न्यूज़ :

पेटीएम पर आरोप, 1000 अकाउंट की KYC पूरी नहीं, 1 पैन से हुए लिंक, जानें क्या है मामला..

By आकाश चौरसिया | Updated: February 4, 2024 09:35 IST

आरबीआई ने पाया कि 1000 से अधिक यूजर्स के अकाउंट्स को एक ही स्थायी खाता संख्या (पैन) नंबर से जोड़कर पेमेंट्स खाता बना दिया। जब आरबीआई और लेखा परीक्षकों द्वारा आयोजित जांच की गई तो पता चला कि बैंक द्वारा इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नियम का पालन नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देपेटीएम पर आरोप एक ही पैन नंबर पर कई खाते हुए लिंकअब ईडी कस सकती है कंपनी पर शिकंजाआरबीआई ने रिपोर्ट गृह मंत्रालय और पीएम कार्यालय को भेजी

नई दिल्ली: आरबीआई ने पिछले दिनों पेटीएम पर प्रतिबंध लगाया, अब उसके बारे में बताया कि कंपनी ने हजारों अकाउंट के बिना उचित पहचान यानी केवाईसी के ही बना पेमेंट्स बैंक अकाउंट बना दिए। इन सभी खातों से करोड़ो की लेनदेन भी हुई, जिसपर आरबीआई द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका जाहिर जताई गई।   

आरबीआई ने पाया कि 1000 से अधिक यूजर्स के अकाउंट्स को एक ही स्थायी खाता संख्या (पैन) नंबर से जोड़कर पेमेंट्स खाता बना दिया। जब आरबीआई और लेखा परीक्षकों द्वारा आयोजित जांच की गई तो पता चला कि बैंक द्वारा इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नियम का पालन नहीं किया। सूत्रों की मानें तो आरबीआई ने चिंता व्यक्त की है कि कुछ खातों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जा सकता है। इसपर आरबीआई ने ईडी को भी सूचना दे दी है, वहीं, आरबीआई ने अपनी जांच की रिपोर्ट अब गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यलय भी भेज दी है।  

रेवेन्यू सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि पेटीएम बैंक से जुड़े तथ्य अगर किसी भी गैर कानूनी गतिविधि की तरफ इशारा करेंगे, तो निश्चित तौर पर ईडी भी अपनी जांच उसी अनुसार करेगा। दूसरी तरफ पेटीएम समूह और संबद्ध पक्षों के भीतर हुई लेनदेन पर कोई खुलासा न करने की खबरें थीं, जिससे नियंत्रण एजेंसी और आरबीआई की चिंता को शक के दायरे में ला दिया। केंद्रीय बैंक की जांच में शासन मानकों को न मानने को लेकर कई खामियां सामने आई, जिसमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक और उसकी मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को दिकक्तों का सामना करना पड़ सकता है।  

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से होने वाली सभी लेनदेन पर रोक लगाई है क्योंकि डेटा की निजता को लेकर भी कई प्रश्न उठ रहे हैं। हालांकि बचत खातों, वॉलेट, फास्टैग और एनसीएमसी खातों में उपयोगकर्ता की जमा राशि इस फैसले से तुरंत प्रभावित नहीं होगी, कंपनी को 29 फरवरी तक अपने परिचालन के लिए तीसरे पक्ष के बैंकों पर निर्भर रहना होगा।

आरबीआई की नोटिस से पेटीएम के शेयरों में भी पिछले दो दिनों में गिरावट आई है, इससे कंपनी को कुल मार्केट वैल्यू में 2 बिलियन डॉलर की चपत भी लग गई। इससे अंदाजा लगाया कि कंपनी को बाजार में 36 फीसदी शेयरों में नुकसान हुआ।  पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने विश्लेषकों के साथ एक कॉन्फ्रेंस के दौरान नियामक कार्रवाइयों को खारिज कर दिया, मची उहापोह के बीच कंपनी के मालिक ने मौजूदा शेयरधारकों को आश्वस्त किया।

 

टॅग्स :पेटीएमआधार कार्डपैन कार्डभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)गृह मंत्रालयPrime Minister's Office
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित