लाइव न्यूज़ :

एयरटेल की वित्त जुटाने की योजना से आगे बढ़ने, व्यापक अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी: मित्तल

By भाषा | Updated: August 30, 2021 19:02 IST

Open in App

एयरटेल की 21,000 करोड़ रुपये का कोष जुटाने की योजना से कंपनी को 5जी सेवाओं, फाइबर और डेटा सेंटर कारोबार के लिए निवेश में तेजी लाकर आगे बढ़ने और बड़े अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। कंपनी के चेयरमैन सुनील मित्तल ने सोमवार को यह बात कही। मित्तल ने कहा कि उद्योग सरकार से इस क्षेत्र में निवेश को "बाधित" करने वाली कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं पर ध्यान देने का आग्रह करता रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग पर लगने वाले कर काफी ज्यादा हैं इसमें कमी लाई जानी चाहिये। उन्होंने कंपनी की वित्त जुटाने की योजनाओं को लेकर निवेशकों के साथ बातचीत के दौरान कहा, "प्रत्येक 100 रुपये के राजस्व में से 35 रुपये विभिन्न प्रकार के करों में जाते हैं। हमें उम्मीद है कि जैसे-जैसे हम कदम बढ़ाएंगे और अपना काम करेंगे, सरकार उद्योग की कुछ वाजिब मांगों पर भी ध्यान देगी, इससे अच्छा प्रभाव पड़ेगा और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।" मित्तल ने कहा कि एयरटेल के पास नयी डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए अग्रणी बनने और भारत को विकास के अगले चरण में ले जाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि निवेश का इस्तेमाल 5जी, फाइबर और डेटा सेंटर कारोबार जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा। मित्तल ने कहा कि पूंजी जुटाने से कंपनी को "आगे बढ़ने के लिए ईंधन" मिलेगा और वह "अपने आसपास मौजूद" अवसरों का लाभ उठाने की खातिर "पुरजोर कोशिश" करेगी। उन्होंने कहा, "यह पूंजी कंपनी के लिए लाभ उठाने की स्थिति में सुधार करने में मदद करेगी और साथ ही प्रतिस्पर्धी एवं लाभदायक विकास के लिए हमारे पोर्टफोलियो के कई हिस्सों में निवेश में तेजी लाने के लिए ईंधन प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारस्टारलिंक से इंटरनेट सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव, एयरटेल के बाद जियो रिलायंस के साथ पार्टनरशिप?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी