लाइव न्यूज़ :

"पटरी पर" है एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया: नागरिक उड्डयन मंत्री

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:19 IST

Open in App

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारी कर्ज के बोझ से दबी सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया पटरी पर है और 15 सितंबर तक इसके लिए वित्तीय बोलियां आने की सूरत में अगला कदम उठाया जाएगा। सिंधिया ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "एयर इंडिया के विनिवेश के लिए हमारी प्रक्रिया पटरी पर है। इसके लिए 15 सितंबर तक वित्तीय बोलियां आ जानी चाहिए। इन बोलियों के आने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।" नागरिक उड्डयन मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार देश में ड्रोन उड़ाने के नियम लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया, "हमने रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय से चर्चा कर ड्रोन परिचालन के नियम बना दिए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से हम ड्रोन परिचालन के लिए देश को लाल, हरे और पीले क्षेत्रों में बांटेंगे।" सिंधिया ने बताया कि विमानों की तरह देश भर में ड्रोन का उड़ान पथ तय किया जाएगा और एक सॉफ्टवेयर के आधार पर लोगों को तय क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने के लिए आसानी से अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया, "वाहनों की तरह ड्रोन का भी पंजीकरण किया जाएगा और ड्रोन उड़ाने वाले लोगों को लाइसेंस दिया जाएगा।" नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि "उड़ान" योजना के तहत देश में हवाई सेवाओं का "लोकतंत्रीकरण" किया जा रहा है और वर्ष 2025 तक 1,000 नये हवाई मार्ग तथा 100 नये हवाई अड्डे तैयार करने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम जारी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछले महीने शामिल किए गए सिंधिया ने बताया कि उनके गृहराज्य मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और खजुराहो के हवाई अड्डों से परिवहन में लगातार इजाफा हो रहा है और इन हवाई अड्डों के जरिये एक सितंबर से हर हफ्ते कुल उड़ानों की संख्या 424 से बढ़कर 738 होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बड़े विमानों के परिचालन के लिए इसके विस्तार की योजना बनाई गई है और इस सिलसिले में प्रदेश सरकार से 2,300 एकड़ जमीन की मांग की गई है। एयर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान कोविड-19 के प्रकोप के बाद से बंद पड़ी है। इस बारे में पूछे जाने पर नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, "भारत और संयुक्त अरब अमीरात की सरकारों की मंजूरी मिलते ही हम इस उड़ान को बहाल करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी