लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में AIADMK ने पेश किया बजट, लोकप्रिय सस्ती भोजन 'अम्मा उनागाम' को 100 करोड़, कृषि और मछली पालन पर फोकस

By भाषा | Updated: February 14, 2020 16:25 IST

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अगुवाई वाली सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। सरकार ने राज्य में लोकप्रिय सस्ती भोजन सीरीज 'अम्मा उनागाम' के वित्त पोषण और प्रबंधन के लिए 100 करोड़ रुपये के एक विशेष कोष का प्रावधान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबजट में 59,346 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा प्रस्तावित है।राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

तमिलनाडु में एआईएडीएमके सरकार ने शुक्रवार को पेश किए गए अपने मौजूदा कार्यकाल के अंतिम पूर्ण बजट में लोकलुभावनवाद का सहारा लिया।

बजट में 59,346 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा प्रस्तावित है और इसके लिए 59,209 करोड़ रुपये का कर्ज लिया जाएगा। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बजट के मुताबिक अगले वित्त वर्ष में राज्य सरकार पर बकाया ऋण 4,56,660.99 करोड़ रुपये होगा, जो 2020-21 में अनुमानित राज्य सकल घरेलू उत्पादन (जीएसडीपी) का 21.83 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की अगुवाई वाली सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। सरकार ने राज्य में लोकप्रिय सस्ती भोजन सीरीज 'अम्मा उनागाम' के वित्त पोषण और प्रबंधन के लिए 100 करोड़ रुपये के एक विशेष कोष का प्रावधान किया है।

सरकार ने खाद्य सब्सिडी के लिए 6,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। राज्य सरकार राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में चावल देती है। इसके अलावा रियायती दरों पर अरहर दाल और खाद्य तेल की आपूर्ति के लिए शुरू की गई योजना 2020-21 में भी जारी रहेगी।

बजट में कृषि के लिए 11,894.48 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, मछली पालन के लिए 1,229.85 करोड़ रुपये दिए गए हैं। सहकारी संस्थान कुल 11,000 करोड़ रुपये का कृषि ऋण वितरित करेंगे और ब्याज को पूरी तरह माफ करने के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने बजट प्रस्तुत किया। यह उनके द्वारा पेश किया गया 10वां बजट था। वह इस समय वित्त मंत्री भी हैं। 

टॅग्स :इकॉनोमीबजटतमिलनाडुएआईडीएमकेडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित