लाइव न्यूज़ :

AI Market 2027: शानदार कमाई, 990 अरब डॉलर तक पहुंचेगा, बाजार में 40-55 प्रतिशत की वार्षिक दर से वृद्धि होने की उम्मीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2024 18:11 IST

AI Market 2027: बेन एंड कंपनी की पांचवीं वार्षिक वैश्विक प्रौद्योगिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2027 तक एआई कार्यभार प्रति वर्ष लगभग 25-35 प्रतिशत बढ़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले पांच से 10 वर्षों में बड़े डेटा केंद्रों के पैमाने का व्यापक रूप से विस्तार करेगी।50-200 मेगावाट से बढ़कर एक गीगावाट से भी अधिक हो जाएगा।लागत 10 अरब डॉलर से 25 अरब डॉलर के बीच हो सकती है।

AI Market 2027: कृत्रिम मेधा (एआई) से संबंधित उत्पादों और सेवाओं के लिए वैश्विक बाजार में 40-55 प्रतिशत की वार्षिक दर से वृद्धि होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई का वैश्विक बाजार 2027 तक 990 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। बेन एंड कंपनी की पांचवीं वार्षिक वैश्विक प्रौद्योगिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2027 तक एआई कार्यभार प्रति वर्ष लगभग 25-35 प्रतिशत बढ़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया, “बेन का अनुमान है कि एआई से संबंधित हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के लिए कुल बाजार अगले तीन वर्षों में सालाना 40 से 55 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा।

2027 तक 780 अरब डॉलर से 990 अरब डॉलर के बीच पहुंच जाएगा। आपूर्ति और मांग में उतार-चढ़ाव से रास्ते में अस्थिरता पैदा होगी, लेकिन लगता है कि दीर्घकालिक, टिकाऊ वृद्धि यहीं रहेगी।” इसमें कहा गया है कि जैसे-जैसे एआई का विस्तार होगा, कंप्यूटिंग शक्ति की आवश्यकता अगले पांच से 10 वर्षों में बड़े डेटा केंद्रों के पैमाने का व्यापक रूप से विस्तार करेगी।

रिपोर्ट कहती है, “एआई डेटा सेंटर में वृद्धि को बढ़ावा देगा, जो आज के 50-200 मेगावाट से बढ़कर एक गीगावाट से भी अधिक हो जाएगा। इसका मतलब है कि अगर आज बड़े डेटा सेंटर की लागत एक अरब डॉलर से चार अरब डॉलर के बीच है, तो आज से पांच साल बाद उनकी लागत 10 अरब डॉलर से 25 अरब डॉलर के बीच हो सकती है।”

टॅग्स :आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम