लाइव न्यूज़ :

बजट 2020 के बाद हफ्ते के पहले ही दिन शेयर बाजार में गिरावट, रुपया भी हुआ कमजोर

By भाषा | Updated: February 3, 2020 10:52 IST

मुद्रा बाजार कारोबारियों के आम बजट 2020-21 से निराश होने के चलते शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 34 पैसे टूटकर 71.66 पर खुला। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रसार के बढ़ते डर और राजकोषीय घाटा लक्ष्य से अधिक रहने ये उभरी चिंताओं के चलते रुपये में कमजोर रुख देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ पर खुला  39,701.02 पर खुला।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया। इसमें चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा जीडीपी के 3.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है।

देश का बजट पेश होने के बाद सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ पर खुला  39,701.02 पर खुला। बता दें कि बजट के बाद से ही बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को बजट पेश होने के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। 

वहीं, मुद्रा बाजार कारोबारियों के आम बजट 2020-21 से निराश होने के चलते शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 34 पैसे टूटकर 71.66 पर खुला। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रसार के बढ़ते डर और राजकोषीय घाटा लक्ष्य से अधिक रहने ये उभरी चिंताओं के चलते रुपये में कमजोर रुख देखा गया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया। इसमें चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा जीडीपी के 3.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। जबकि आम बजट 2019-20 में यह लक्ष्य 3.3 प्रतिशत रखा गया था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार पर रुपया कमजोर रुख के साथ 71.62 पर खुला। बाद में यह पिछले बंद स्तर के मुकाबले 34 पैसे और गिर गया।

सुबह के कारोबार में यह 71.66 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.32 पर बंद हुआ था। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 1,199.53 करोड़ रुपये की निकासी की। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.78 प्रतिशत गिरकर 56.18 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१शेयर बाजारसेंसेक्समुंबईनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें