लाइव न्यूज़ :

शक्तिकांत दास के RBI गवर्नर नियुक्त होने का शेयर बाजार पर सकारात्मक असर, सेंसेक्स में आया शुरुआती उछाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 12, 2018 12:00 IST

भारत के पूर्व राजस्व सचिव शक्तिकांत दास को नरेंद्र मोदी सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया है। दास बुधवार को पद की शपथ लेंगे। दास अर्थशास्त्री उर्जित पटेल की जगह लेंगे।

Open in App

मुंबई, 12 दिसंबर (भाषा) पूर्व नौकरशाह शक्तिकांत दास को भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किए जाने के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स बुधवार को 300 अंक से ज्यादा चढ़ गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 324.94 अंक यानी 0.92 प्रतिशत बढ़कर 35,474.95 अंक पर चल रहा है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.50 अंक यानी 0.93 प्रतिशत चढ़कर 10,647.65 अंक पर चल रहा है।

ब्रोकरों के अनुसार नए गवर्नर की नियुक्ति के बाद निवेशकों की बीच धारणा मजबूत रही। उन्हें उम्मीद है कि वह देश में तरलता के मुद्दे का अब समाधान करेंगे साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की भी मदद करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफा दिए जाने के बाद मंगलवार को दास को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया।

मंगलवार को सेंसेक्स 190.29 अंक चढ़कर 35,150.01 अंक पर और निफ्टी 60.70 अंक बढ़कर 10,549.15 अंक पर बंद हुआ था।

शुरुआती कारोबार में रुपया 32 पैसे टूटा

मुंबई, 12 दिसंबर (भाषा) शुरुआती कारोबार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे टूटकर 72.17 पर खुला।

सरकार ने मंगलवार को पूर्व नौकरशाह शक्तिकांत दास को भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया। सोमवार को उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफा देने से यह पद रिक्त था।

मुद्रा विनिमय बाजार पर डॉलर के मुकाबले रुपया 72.10 पर खुला और बाद में कुल 32 पैसे गिरकर 72.17 पर चल रहा है।

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे टूटकर 71.85 पर बंद हुआ था।

टॅग्स :शेयर बाजारउर्जित पटेलUrjit Patel
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम