लाइव न्यूज़ :

सीसीआई के 936.44 करोड़ रुपये जुर्माने के एक दिन बाद गूगल की प्रतिक्रिया आई सामने, कंपनी ने कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2022 13:17 IST

कंपनी ने बुधवार को कहा कि उपयोगकर्ताओं और डेवलपरों के लिए उसकी प्रतिबद्धता बनी हुई है और वह फैसले की समीक्षा कर रही है जिसके बाद आगे के कदमों पर विचार करेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे प्ले स्टोर नीतियों के दुरुपयोग को लेकर मंगलवार सीसीआई ने गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। इससे पहले गूगल पर 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

नयी दिल्लीः भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के एक दिन बाद अमेरिका की इस कंपनी ने बुधवार को कहा कि उपयोगकर्ताओं और डेवलपरों के लिए उसकी प्रतिबद्धता बनी हुई है और वह फैसले की समीक्षा कर रही है जिसके बाद आगे के कदमों पर विचार करेगी। सीसीआई ने यह जुर्माना प्ले स्टोर की नीतियों के संबंध में अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए लगाया है।

गूगल ने कहा कि भारतीय डेवलपरों को एंड्रॉयड और गूगल प्ले की प्रौद्योगिकी, सुरक्षा, उपभोक्ता संरक्षण, विकल्प और लचीलेपन का लाभ मिला है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने कीमतों को कम रखा जिससे हमारे मॉडल ने भारत के डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा दिया और लाखों भारतीयों तक पहुंच का विस्तार किया।’’ कंपनी ने कहा कि वह उपयोगकर्ताओं और डेवलपरों के लिए प्रतिबद्ध बनी हुई है और आगे के कदमों पर विचार करने के लिए फैसले की समीक्षा कर रही है।

एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरा मौका है, जब गूगल के खिलाफ सीसीआई ने बड़ा फैसला दिया है। इससे पहले नियामक ने 20 अक्टूबर को एंड्रॉयड मोबाइल उपकरणों के संबंध में कई बाजारों में अपनी दबदबे की स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए गूगल पर 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। सीसीआई ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि प्ले स्टोर नीतियों में अपनी दबदबे की स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए गूगल पर 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। 

टॅग्स :गूगलCCI
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?