लाइव न्यूज़ :

वाहन निर्माताओं को फ्लेक्स ईंधन वाले इंजन लगाने के लिए परामर्श जारी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने वाहन निर्माताओं को वाहनों में फ्लेक्स ईंधन वाले इंजन लगाने के लिए परामर्श जारी किया है।

गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार हरित और वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक दिन पहले ही मैंने कार निर्माताओं को फ्लेक्स-ईंधन इंजन बनाने की सलाह देने वाली एक फाइल पर हस्ताक्षर किए। हमने कार निर्माताओं को एक से अधिक ईंधन पर चलने वाले वाहनों में फ्लेक्स-ईंधन वाला इंजन लगाने के लिए छह महीने का समय दिया है।’’

फ्लेक्स-ईंधन यानी लचीला ईंधन गैसोलिन और मेथेनॉल या इथेनॉल के संयोजन से बना एक वैकल्पिक ईंधन है।

गडकरी ने कहा कि टीवीएस मोटर्स और बजाज ऑटो जैसी कंपनियों ने अपने दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए पहले से ही फ्लेक्स-ईंधन के अनुकूल इंजन का उत्पादन शुरू कर दिया है।

गडकरी ने कहा, ‘‘जल्द ही चारपहिया वाहन 100 प्रतिशत इथेनॉल पर चलेंगे। इसलिए हमें पेट्रोल की जरूरत नहीं रह जाएगी। और हरित ईंधन के उपयोग से पैसे की भी बचत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप के 7 सांसद और राज्यसभा में बहुमत से 18 सीट दूर NDA?, पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या होगा असर

पूजा पाठPanchang 25 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 25 April 2026: आज मकर राशिवालों के ज्ञान में होगी वृद्धि, मेष राशि के जातक शत्रुओं से रहें सावधान

स्वास्थ्यचेचक और पोलियो के बाद अब मलेरिया को विदा करने की बारी

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी