लाइव न्यूज़ :

विकासशील देशों में वैक्सीन वितरण को एडीबी ने 2.03 करोड़ डॉलर आवंटित किए

By भाषा | Updated: November 17, 2020 11:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने अपने सदस्य विकासशील देशों को कोरोना वायरस का टीका उपलब्ध कराने के लिए 2.03 करोड़ डॉलर आवंटित किए हैं। एडीबी ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वैक्सीन का वितरण समानता वाला तथा प्रभावी तरीके से हो।

एडीबी के विकासशील सदस्यों को यह कोष वैक्सीन से संबंधित स्वास्थ्य प्रणाली के आकलन और इसे लोगों तक सुरक्षित तरीके से पहुंचाने की तैयारियों के लिए उपलब्ध होगा।

एडीबी के महानिदेशक (सतत विकास एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) वूचांग उम ने कहा, ‘‘एशिया और प्रशांत ने काफी हद तक कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए अच्छा काम किया है। अब इसके टीके को सुरक्षित, दक्ष, समानता वाले तरीके से उपलब्ध कराना इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में अगला मोर्चा है।’’

उन्होंने कहा कि तकनीकी सहयोग के जरिये नवोन्मेषी शीत श्रृंखला और वैक्सीन की निगरानी करने वाली प्रौद्योगिकियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: बंगाल को कंगाल बना दिया… योगी का बड़ा आरोप, TMC पर सीधा वार

भारत'यह मेरी आखिरी रैली है, 4 मई को BJP के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लौटूंगा': पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बोले PM मोदी

भारतNEET UG 2026 Admit Card OUT: मिनटों में डाउनलोड करने का पूरा तरीका

भारतAizawl Municipal Corporation Election Results: जेडपीएम ने 6 वार्ड जीते और 3 पर आगे, मतगणना जारी

क्रिकेटसुपर ओवर में रिंकू सिंह ने मारे शॉट?, विजयी रन बनाने पर सांसद पत्नी प्रिया सरोज खुशी से उछल पड़ीं और केकेआर का झंडा लहराया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?

कारोबारकिसानों और कृषि के सामने कमजोर मानसून का जोखिम 

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए