लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: अडानी समूह के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी, अधिकतर शेयर्स पहुंचे निचले स्तर पर

By भाषा | Updated: February 14, 2023 13:24 IST

आपको बता दें कि आज अडानी विल्मर के शेयर गिरकर 393.60 रुपए प्रति शेयर पर रह गए जबकि एनडीटीवी के शेयर 188.35 रुपए रह गए। ऐसे में अडानी समूह के इन सभी कंपनियों के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन भी अडानी समूह के शेयरों को नकार दिया है।ऐसे में नकारात्मक धारणों के बीच समूह के कई कंपनियों के शेयरों में आज भी गिरावट देखी गई है। यही नहीं समूह की कुछ अन्य कंपनियां भी अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है।

नई दिल्ली: अडानी समूह की कंपनियों के प्रति बाजार में नकारात्मक धारणों के बीच उनके शेयरों में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी गिरावट जारी रही। सुबह के सत्र में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई में 4.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,633.5 रुपए प्रति शेयर पर रह गए है। समूह की कुछ अन्य कंपनियां भी अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है। 

समूह के कई कंपनियों के शेयरों में दिखी गई है गिरावट 

बाजार ने हफ्ते के दूसरे दिन भी अडानी के शेयरों में रूची नहीं दिखाई है। ऐसे में समूह के अन्य कंपनियों जैसे अडानी पावर के शेयर गिरकर 148.30 रुपए रह गए तो अडानी ट्रांसमिशन का शेयर टूटकर 1,070.55 रुपए रह गया है। 

यही नहीं अडानी ग्रीन एनर्जी गिरकर 653.40 रुपए और अडानी टोटल गैस के शेयर टूटकर 1,135.60 रुपए रह गए है। इसी तरह अडानी विल्मर के शेयर गिरकर 393.60 रुपए प्रति शेयर पर रह गए जबकि एनडीटीवी के शेयर 188.35 रुपए रह गए। इन सभी कंपनियों के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट आई है। 

अंबुजा सीमेंट और अडानी पोर्ट्स में भी दिखी गिरावत

वहीं अगर बात करेंगे अंबुजा सीमेंट के शेयर को तो बीएसई पर इसके शेयर 4.04 प्रतिशत गिरकर 328.55 रुपए, एसीसी के शेयर 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,786.75 रुपए और अडानी पोर्ट्स एंड विशेष आर्थिक क्षेत्र (एपीएसईजेड) के शेयर 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 546.70 रुपए प्रति शेयर पर रह गए है। सुबह के सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 295.3 अंक या 0.49 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,727.14 पर कारोबार कर रहा था। 

 

टॅग्स :Adani Enterprisesशेयर बाजारसेंसेक्सBSESensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती