लाइव न्यूज़ :

Adani Group: अडाणी की अगुवाई वाले प्रवर्तक समूह ने अडाणी एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी को 67.85 से बढ़ाकर 69.87 प्रतिशत किया, जानें बाजार में क्या होगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2023 21:22 IST

Adani Group: समूह की कंपनी केम्पास ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड ने अडाणी एंटरप्राइजेज में सात अगस्त और 18 अगस्त को खुले बाजार से दो चरणों में कुल 2.22 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स पिछले कुछ महीनों में लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाती जा रही है।जीक्यूजी की अब समूह की कुल दस में से पांच कंपनियों में एक अहम हिस्सेदारी हो चुकी है। अडाणी एंटरप्राइजेज समेत समूह की अधिकांश कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में लगभग 150 अरब डॉलर तक की गिरावट आई थी।

Adani Group: अरबपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले प्रवर्तक समूह ने अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 69.87 प्रतिशत कर दिया है। शेयर बाजार को दी गई सूचना में अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने कहा कि प्रवर्तक समूह ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को 67.85 प्रतिशत से बढ़ाकर 69.87 प्रतिशत कर दिया है।

समूह की कंपनी केम्पास ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड ने अडाणी एंटरप्राइजेज में सात अगस्त और 18 अगस्त को खुले बाजार से दो चरणों में कुल 2.22 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। प्रवर्तक समूह ने अडाणी एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी उस समय बढ़ाई है जब अमेरिकी निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स पिछले कुछ महीनों में लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाती जा रही है।

जीक्यूजी की अब समूह की कुल दस में से पांच कंपनियों में एक अहम हिस्सेदारी हो चुकी है। हिंडनबर्ग रिसर्च को गत जनवरी में प्रतिकूल रिपोर्ट आने के बाद अडाणी एंटरप्राइजेज समेत समूह की अधिकांश कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में लगभग 150 अरब डॉलर तक की गिरावट आई थी।

हालांकि मार्च के बाद हालात में धीरे-धीरे सुधार होने लगा और अब अडाणी समूह ने नुकसान की कुछ हद तक भरपाई कर ली है। इसमें जीक्यूजी पार्टनर्स के निवेश की भी भूमिका रही है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक अडाणी समूह की कंपनियों में इस निवेश फर्म का निवेश बढ़कर 38,700 करोड़ रुपये हो चुका है।

टॅग्स :गौतम अडानीAdani EnterprisesAdani Wilmar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी