लाइव न्यूज़ :

अडानी समूह ने बांग्लादेश की काटी बिजली, यूनुस सरकार में ऊर्जा संकट गहराया

By रुस्तम राणा | Updated: November 1, 2024 18:10 IST

पावर ग्रिड बांग्लादेश के अनुसार, बिजली उत्पादन 1496 मेगावाट से घटकर लगभग 700 मेगावाट रह गया है। इससे गुरुवार को इस्लामिक गणराज्य में ऊर्जा की कमी 1600 मेगावाट से भी अधिक हो गई है। 

Open in App

नई दिल्ली: गुरुवार से अडानी पावर झारखंड लिमिटेड (एपीजेएल) ने बकाया भुगतान न किए जाने के कारण बांग्लादेश को दी जाने वाली बिजली की आपूर्ति में 50% से अधिक की कटौती कर दी है। पावर ग्रिड बांग्लादेश के अनुसार, बिजली उत्पादन 1496 मेगावाट से घटकर लगभग 700 मेगावाट रह गया है। इससे गुरुवार को इस्लामिक गणराज्य में ऊर्जा की कमी 1600 मेगावाट से भी अधिक हो गई है। 

बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति में कटौती करने से पहले एपीजेएल ने बांग्लादेश के पावर डेवलपमेंट बोर्ड (पीडीबी) से बुधवार (30 अक्टूबर) तक बकाया भुगतान करने को कहा। इस संबंध में अडानी समूह ने बांग्लादेश के बिजली सचिव को एक पत्र भेजा था। एपीजेएल ने कहा था, "पीडीबी ने बांग्लादेश कृषि बैंक से 170.03 मिलियन डॉलर की राशि के लिए न तो एलसी (लेटर ऑफ क्रेडिट) प्रदान किया है और न ही 846 मिलियन डॉलर की बकाया राशि का भुगतान किया है।" 

अपने पत्र में उसने चेतावनी दी थी, ''(हमें) 31 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति निलंबित करके बिजली खरीद समझौते (पीपीए) के तहत सुधारात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।'' अडानी समूह ने पहले निलंबन की समयसीमा 20 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 अक्टूबर कर दी थी।

टॅग्स :Adani EnterprisesBangladesh
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं