लाइव न्यूज़ :

सुधर रहे हैं अडानी समूह के हालात, अडानी टोटल गैस को पहली तिमाही में हुआ 9 प्रतिशत का शुद्ध लाभ

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 1, 2023 16:55 IST

कंपनी के बताए आंकड़ों के मुताबिक अडानी टोटल गैस के शुद्ध लाभ में 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹150 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में यह मुनाफा ₹138 करोड़ का था।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी समूह की कंपनियां अब धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लौट रही हैंअडानी टोटल गैस को पहली तिमाही में 9 प्रतिशत का शुद्ध लाभ हुआअडानी टोटल गैस के शुद्ध लाभ में 9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

नई दिल्ली: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद भारी घाटे का सामना करने वाली अडानी समूह की कंपनियां अब धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लौट रही हैं। चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही के लिए जारी परिणाम में अडानी टोटल गैस को लाभ हुआ है। अडानी टोटल गैस ने 1 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2023-24 (Q1FY24) के लिए अपने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों की घोषणा की।

कंपनी के बताए आंकड़ों के मुताबिक अडानी टोटल गैस के शुद्ध लाभ में 9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹150 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में यह मुनाफा ₹138 करोड़ का था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में परिचालन से कंपनी का राजस्व ₹1,135 करोड़ रहा, जो एक साल पहले की अवधि में ₹1,100 करोड़ की तुलना में 2 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज करता है।

इससे पहले अडानी समूह की एक और कंपनी अडानी ग्रीन ने भी  चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही के लिए परिणाम जारी किए थे। इस कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 51 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई। वित्तीय वर्ष 2023-24 (Q1FY24) के लिए अप्रैल-जून तिमाही में अडानी ग्रीन ने 323 करोड़ का लाभ कमाया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 214 करोड़ रुपये रहा था। अप्रैल से जून तिमाही में परिचालन से राजस्व 33 फीसदी बढ़कर 2176 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1635 करोड़ रुपये रहा था। 

बता दें कि अडानी समूह की कई कंपनियों के शेयरों में भी हाल फिलहाल तेजी देखी गई है। अडानी समूह की 10 कंपनियां शेयर मार्केट में लिस्टेड हैं। इनके शेयरों में 16 प्रतिशत तक का इजाफा देखा गया है। अडानी ग्रीन के शेयरों में 16 प्रतिशत, एसीसी सीमेंट के शेयरों में 11 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट के शेयरो में 9 प्रतिशत की तेजी आई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद औंधे मुंह गिरे अडानी समूह के शेयरों में आए उछाल से निवेशकों में भी उत्साह का माहौल है। 

टॅग्स :Adani Total Gasगौतम अडानीGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां