लाइव न्यूज़ :

Adani group-Air Works acquire: 400 करोड़ में डील?, अदाणी समूह के पास एयर वर्क्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2024 16:37 IST

Adani group-Air Works acquire: समूह ने बयान में कहा, ‘‘अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एडीएसटीएल) ने देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी एमआरओ कंपनी एयर वर्क्स में 85.8 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देफिक्स्ड-विंग और रोटरी-विंग विमानों की ‘सर्विसिंग’ में महारत हासिल है।एयर वर्क्स की पूरे देश में व्यापक मौजूदगी है।

Adani group-Air Works acquire: अदाणी समूह ने सोमवार को कहा कि वह 400 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर विमानों के रखरखाव, मरम्मत एवं देखभाल (एमआरओ) सेवा से जुड़ी कंपनी एयर वर्क्स का अधिग्रहण करेगा। समूह ने एक बयान में कहा, ‘‘अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एडीएसटीएल) ने भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की एमआरओ कंपनी एयर वर्क्स में 85.8 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।’’ अदाणी समूह की कंपनी अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस अत्याधुनिक रक्षा उत्पादों के डिजाइन, विकास और विनिर्माण से जुड़ी है। समूह ने कहा कि इस अधिग्रहण से रक्षा एमआरओ क्षेत्र में उसकी क्षमताएं बढ़ेंगी और भारत की हवाई रक्षा पारिस्थितिकी में उसकी स्थिति मजबूत होगी।

यह रणनीतिक अधिग्रहण अदाणी समूह के वृद्धि पथ के लिए महत्वपूर्ण कदम है और इससे नागर विमानन सेवा क्षेत्र में समूह विस्तार कर सकेगा। एयर वर्क्स की पूरे देश में व्यापक मौजूदगी है। देश के 35 शहरों में फैले परिचालन और 1,300 से अधिक कर्मचारियों वाली एयर वर्क्स को फिक्स्ड-विंग और रोटरी-विंग दोनों तरह के विमानों की ‘सर्विसिंग’ में महारत हासिल है।

एयर वर्क्स अपने भारतीय और वैश्विक ग्राहकों को विमानों के रखरखाव, सघन जांच, इंटीरियर के नवीनीकरण, पेंटिंग, पुनर्वितरण से जुड़ी जांच, वैमानिकी के साथ परिसंपत्ति प्रबंधन सेवाओं सहित व्यापक विमानन सेवाएं देती है। यह कंपनी होसुर, मुंबई और कोच्चि में स्थित अपनी इकाइयों से छोटे आकार वाले एवं टर्बोप्रॉप विमानों के साथ रोटरी विमानों के रखरखाव का काम करती है।

इसे दुनिया के 20 से अधिक देशों के नागर विमानन प्राधिकरणों से नियामकीय अनुमोदन मिला हुआ है। नागर विमानन क्षेत्र में अग्रणी एयर वर्क्स ने सैन्य एमआरओ गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण क्षमताएं विकसित की हैं। इसने भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के प्रमुख मंचों के लिए भी कई परियोजनाओं को अंजाम दिया है।

अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा, ‘‘भारतीय विमानन उद्योग अब वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा उद्योग है और आने वाले वर्षों में 1,500 से अधिक विमानों को शामिल करने जा रहा है। यह वृद्धि देश के हर कोने को हवाई संपर्क से जोड़ने के सरकार के नजरिये से मेल खाती है जिससे विमानन सेवाओं में अभूतपूर्व अवसर पैदा होते हैं।’’

अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष राजवंशी ने बयान में कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक अधिग्रहण भारत की एमआरओ क्षमताएं बढ़ाने के कंपनी के मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है। हमारा दृष्टिकोण वाणिज्यिक और रक्षा विमानन क्षेत्रों दोनों की जरूरतें पूरी करने के लिए एक व्यापक एमआरओ पेशकश देने का है।’’

टॅग्स :Adani EnterprisesGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगौतम अदानी ने बिहार में 60 हजार करोड़ के निवेश का किया ऐलान, कहा- स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट भी होंगे शामिल

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है