लाइव न्यूज़ :

अडानी एंटरप्राइजेज को चौथी तिमाही में हुआ दोगुना से भी ज्यादा मुनाफा, 722 करोड़ रुपये का हुआ लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: May 4, 2023 18:18 IST

31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का समेकित लाभ बढ़कर 722 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 304 करोड़ रुपये था।

Open in App
ठळक मुद्दे31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का समेकित लाभ बढ़कर 722 करोड़ रुपये हो गयाजो एक साल पहले कंपनी का मुनाफा 304 करोड़ रुपये थागौतम अडानी को 5 साल की अवधि के लिए कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

मुंबई: अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को चौथी तिमाही में दोगुना से भी ज्यादा लाभ हुआ है। कंपनी की ओर से गुरुवार को कहा कि उसका तिमाही लाभ दोगुना से अधिक हो गया है, जिससे उसके प्रमुख कोयला व्यापार प्रभाग में मजबूत प्रदर्शन से मदद मिली। 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का समेकित लाभ बढ़कर 722 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 304 करोड़ रुपये था।

अडानी एंटरप्राइजेज के मुख्य कोयला व्यापार व्यवसाय ने ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन (EBITDA) से पहले आय में 42% की वृद्धि दर्ज की। कंपनी ने कहा कि तिमाही में कोयले की कीमतों में गिरावट आई, लेकिन ट्रेडिंग बिजनेस को ज्यादा वॉल्यूम और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन से फायदा हुआ।

इस साल कोयले की मांग बढ़ी क्योंकि गर्मियों में बिजली की खपत में बढ़ोतरी की उम्मीद में बिजली संयंत्रों ने ईंधन का स्टॉक कर लिया था। कंपनी ने कहा कि ईबीआईटीडीए यानी उसके न्यू इंडस्ट्रीज इकोसिस्टम बिजनेस में जो उसके ग्रीन एनर्जी ऑपरेशंस को संचालित करता है, तिमाही में 23% बढ़ा। अडानी एंटरप्राइजेज ने यह भी कहा कि उसने अरबपति गौतम अडानी को पांच साल की अवधि के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया।

गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा उद्योगपति गौतम अडानी के नेतृत्व वाले व्यापारिक समूह के खिलाफ धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर-कीमत में हेरफेर सहित कई आरोपों के बाद अडानी समूह के शेयरों ने शेयर बाजार को झटका दिया। हालांकि अडानी समूह ने आरोपों को झूठ बताते हुए खारिज कर दिया, यह कहते हुए कि यह सभी कानूनों और प्रकटीकरण आवश्यकताओं का अनुपालन करता है।

टॅग्स :Adani EnterprisesGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित