लाइव न्यूज़ :

5G Network: दूरसंचार 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में हिस्सा ले रहा है अडानी ग्रुप, कंपनी ने की पुष्टि

By रुस्तम राणा | Updated: July 9, 2022 21:39 IST

अडानी समूह ने कहा कि जैसा कि भारत इस नीलामी के माध्यम से अगली पीढ़ी की 5G सेवाओं को शुरू करने की तैयारी कर रहा है, हम खुली बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाले कई आवेदकों में से एक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार द्वारा 26 जुलाई को होगी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामीनीलामी के लिए आवेदन भेजने की 8 जुलाई आखिरी तारीख थी

मुंबई: अडानी समूह 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में प्रतिभाग करेगी। शनिवार को कंपनी ने इसकी पुष्टि की है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जैसा कि भारत इस नीलामी के माध्यम से अगली पीढ़ी की 5G सेवाओं को शुरू करने की तैयारी कर रहा है, हम खुली बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाले कई आवेदकों में से एक हैं।

अरबपति गौतम अडानी के समूह ने कहा कि हम हवाई अड्डे, बंदरगाहों और रसद, बिजली उत्पादन, पारेषण, वितरण और विभिन्न विनिर्माण कार्यों में बढ़ी हुई साइबर सुरक्षा के साथ-साथ निजी नेटवर्क समाधान प्रदान करने के लिए 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग ले रहे हैं। 

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदन भेजने की 8 जुलाई आखिरी तारीख थी। 5जी नीलामी की दौड़ में अडानी समूह का सीधा मुकाबला मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो और दिग्गज सुनील भारती मित्तल की एयरटेल के साथ होगा।

इसके अलावा वोडाफोन-आइडिया भी नीलामी में हिस्सा लेंगी। केंद्र सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी को हरी झंडी दे दी है। नीलामी 26 जुलाई से शुरू होगी। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को अलग-अलग फ्रीक्वेंसी पर 20 साल के लिए लीज मिलेगी।

टॅग्स :5जी नेटवर्कAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

भारत….लेकिन डाटा का उपयोग कितना और कहां हो रहा है?

कारोबारगौतम अडानी की कुल संपत्ति एक दिन में ₹299 करोड़ बढ़ी, सेबी द्वारा हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों से क्लीन चिट मिलने के बाद हुआ ऐसा

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित