लाइव न्यूज़ :

अडानी की कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट, अडानी एंटरप्राइजेज 9 % टूटा, अडानी पोर्ट्स को इतने प्रतिशत का हुआ नुकसान, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2023 12:58 IST

सुबह के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 596.95 अंक या 0.98 प्रतिशत के नुकसान से 60,075.77 अंक पर कारोबार कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में बुधवार सुबह के कारोबार में बड़ी गिरावट देखी गई।अडानी पोर्ट्स का शेयर 4.38 प्रतिशत तथा एसीसी तीन प्रतिशत के नुकसान में कारोबार कर रहा था।अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है।

नयी दिल्लीः अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में बुधवार को सुबह के कारोबार में बड़ी गिरावट आई। शेयर बाजार के कमजोर रुख के बीच समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.31 प्रतिशत टूट गया। अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गैस और अंबुजा सीमेंट्स...सभी के शेयर पांच प्रतिशत नीचे आ गए। जबकि अडानी ग्रीन एनर्जी 4.99 प्रतिशत, अडानी विल्मर 4.99 प्रतिशत और एनडीटीवी 4.45 प्रतिशत के नुकसान में था।

अडानी पोर्ट्स का शेयर 4.38 प्रतिशत तथा एसीसी तीन प्रतिशत के नुकसान में कारोबार कर रहा था। सुबह के कारोबार में समूह की कई कंपनियों के शेयर अपने निचले सर्किट को छू गए। सुबह के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 596.95 अंक या 0.98 प्रतिशत के नुकसान से 60,075.77 अंक पर कारोबार कर रहा था।

अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। इस रिपोर्ट में समूह पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है। 

टॅग्स :Adani Enterprisesसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम