लाइव न्यूज़ :

एमपीईडीए की स्थापना का 50वां वर्ष, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 21:57 IST

Open in App

समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) ने अपनी स्थापना के 50वें वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर एक साल तक चलने वाले स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर प्राधिकरण में 25 साल की नौकरी पूरी करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। एमपीईडीए ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुये कहा कि इस अवसर पर वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से एमपीईडीए से जुड़े पेंशनरों, निर्यातकों और सभी क्षेत्रीय प्रभागों और सोसाइटियों सहित सैकड़ों लोगों को समारोह में शामिल किया गया। ये समारोह मंगलवार से शुरू हुये हैं। कोच्चि के सीमा शुल्क आयुकत मोहम्मद यूसुफ इस मौके पर मुख्य अतिथि थे। वहीं समारोह की अध्यक्षता एमपीईडीए के अध्यक्ष के एस श्रीनिवास ने की। श्रीनिवास ने अपने संबोधन में पिछले पांच दशकों में एमपीईडीए के विकास और उपलब्धियों की जानकारी दी और साथ ही अगले 50 साल की कार्ययोजना भी पेश की। उन्होंने समुद्री खाद्य निर्यात के त्वरित विकास के लिये प्राधिकरण के मौजूदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों, निर्यातकों की कड़ी मेहनत की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'क्या मेरे बैग में बम है..', कोच्चि हवाई अड्डे पर चेकिंग के दौरान ऐसा कहने पर एक यात्री गिरफ्तार

भारतअरब सागर में पकड़ी 15 हजार करोड़ की ड्रग्स, पाकिस्तानी नागरिक भी हिरासत में

भारतहाथों में 1.5 किलो सोना लपेटकर तस्करी करने की फिराक में था एयर इंडिया का केबिन क्रू मेंबर, अधिकारियों ने ऐसे धर दबोचा

कारोबारडीजीटीआर ने चीन, इंडोनेशिया, वियतनाम से पॉलिएस्टर धागे पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है