लाइव न्यूज़ :

30 अमीरों ने दबा रखे हैं बैंकों के 2.86 लाख करोड़ रुपये, RBI ने नाम बताने से किया इंकार

By स्वाति सिंह | Updated: July 3, 2019 11:22 IST

रिपोर्ट के मुतबिक टॉप 30 एनपीए कर्ज लेने वालों के पास 2.86 लाख करोड़ रुपये हैं। हालांकि, रिज़र्व बैंक ने यह जानकारी देने से इनकार किया है कि कर्ज लेने वाले ये टॉप 100 लोग कौन हैं। 

Open in App

भारत के बैंकिंग क्षेत्र कुल नॉन परफार्मिंग एसेट (एनपीए) का 50 प्रतिशत हिस्सा रकम  टॉप 100 कर्ज लेने वालों नाम बकाया है। इंग्लिश वेबसाइट द वायर ने  भारतीय रिज़र्व बैंक से आरटीआई के तहत मिली जानकारी का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट छापी है। 

रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 30 एनपीए कर्ज लेने वालों के पास 2.86 लाख करोड़ रुपये हैं। हालांकि, रिज़र्व बैंक ने यह जानकारी देने से इनकार किया है कि कर्ज लेने वाले ये टॉप 100 लोग कौन हैं। 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 5 फरवरी 2019 को मौजूदा वित्त मंत्री ने राज्यसभा में जानकरी दी थी कि 31 दिसंबर 2018 तक कमर्शियल बैंकों के एनपीए का आंकड़ा 10, 09, 286 करोड़ रुपये था। जबकि सरकारी बैंकों के एनपीए की हिस्सेदारी 8, 64, 433 करोड़ रुपये थी। 

बता दें कि 26 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने आरबीआई को आरटीआई अधिनियम के तहत बैंकों की वार्षिक निरीक्षण रिपोर्ट और विलफुल डिफॉल्टरों की सूची का खुलासा करने का निर्देश दिया था। कोर्ट का मानना था कि रिज़र्व बैंक की गैर-प्रकटीकरण नीति अदालत के 2015 के फैसले का उल्लंघन है। कोर्ट ने यह भी कहा था कि अनुपालन करने के लिए रिज़र्व बैंक के पास यह अंतिम मौका है।  

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)आरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित