लाइव न्यूज़ :

49 years Emergency: 40000 रुपये पेंशन, स्वतंत्रता सेनानियों, आश्रितों, आपातकाल ‘पीड़ितों’ और मातृभाषा सत्याग्रहियों को तोहफा, एक जुलाई से लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2024 18:25 IST

49 years Emergency: सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि नयी पेंशन दरें एक जुलाई से लागू होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ‘‘आपातकाल पीड़ितों’’ की पेंशन राशि बढ़ाने की घोषणा की थी।जून 1975 से मार्च 1977 के बीच आपातकाल के दिनों में ‘‘पीड़ित’’ थे और जेल गए थे।

49 years Emergency:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वतंत्रता सेनानियों, उनके आश्रितों के साथ ही आपातकाल ‘‘पीड़ितों’’ और मातृभाषा सत्याग्रहियों की मासिक पेंशन में अच्छी खासी बढ़ोतरी की मंगलवार को घोषणा की। सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों की पेंशन 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दी गई है। आपातकाल ‘‘पीड़ितों’’ और मातृभाषा सत्याग्रहियों की पेंशन बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दी गई है। सैनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि नयी पेंशन दरें एक जुलाई से लागू होंगी।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पिछले साल अक्टूबर में 1957 के ‘हिंदी आंदोलन’ में भाग लेने वाले ‘मातृभाषा सत्याग्रहियों’ और ‘‘आपातकाल पीड़ितों’’ की पेंशन राशि बढ़ाने की घोषणा की थी।

वर्ष 1957 में, तत्कालीन पंजाब के हिंदी भाषी क्षेत्रों के कई लोगों ने अपनी मातृभाषा के सम्मान, प्रचार और क्रियान्वयन के लिए संघर्ष शुरू किया था। उन्हें ‘मातृभाषा सत्याग्रही’ के रूप में जाना जाता है। करीब सात साल पहले, हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने राज्य के उन निवासियों को मासिक पेंशन देने का फैसला किया था जो जून 1975 से मार्च 1977 के बीच आपातकाल के दिनों में ‘‘पीड़ित’’ थे और जेल गए थे।

टॅग्स :इंदिरा गाँधीहरियाणानायब सिंह सैनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो