लाइव न्यूज़ :

43rd Indian International Trade Fair: बिहार मंडप को ‘स्वर्ण’ पुरस्कार?, विकसित बिहार ने मारी बाजी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2024 10:48 IST

43rd Indian International Trade Fair: अनूठी थीम ‘विकसित भारत @ 2047 के तहत विकसित बिहार’ के माध्यम से राज्य की प्रगतिशील गति पर प्रकाश डाला।

Open in App
ठळक मुद्देआत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में बिहार की यात्रा के अनुरूप था। बिहार के दृष्टिकोण और मंडप को सजाने में शामिल सभी लोगों के अथक प्रयासों का प्रमाण है।आईआईटीएफ-2024 में बिहार मंडप को मान्यता मिलना राज्य के लिए गौरव का क्षण है।

43rd Indian International Trade Fair:बिहार मंडप को 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में उसके असाधारण डिजाइन, विषयगत प्रस्तुति और स्थिरता के प्रदर्शन के लिए बुधवार को प्रतिष्ठित ‘स्वर्ण’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह यहां भारत मंडपम के एम्फीथिएटर, म्यूजिकल फाउंटेन (हॉल-1 के पास) में हुआ। इससे पहले मंडप का उद्घाटन बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया, जिन्होंने इसकी अनूठी थीम ‘विकसित भारत @ 2047 के तहत विकसित बिहार’ के माध्यम से राज्य की प्रगतिशील गति पर प्रकाश डाला।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नोडल निदेशक निखिल धनराज निप्पणीकर ने ऐसा मंडप बनाने में राज्य के सामूहिक प्रयास पर प्रकाश डाला, जो आर्थिक आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में बिहार की यात्रा के अनुरूप था। उन्होंने कहा, “यह पुरस्कार बिहार के दृष्टिकोण और मंडप को सजाने में शामिल सभी लोगों के अथक प्रयासों का प्रमाण है।

यह न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बल्कि औद्योगिक और आर्थिक विकास में हमारी प्रगति को भी दर्शाता है।” बिहार सरकार के उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी ने कहा कि आईआईटीएफ-2024 में बिहार मंडप को मान्यता मिलना राज्य के लिए गौरव का क्षण है।

  

बिहार के उद्योग विभाग के निदेशक आलोक रंजन घोष ने इस मान्यता को परंपरा और आधुनिकता के बीच सेतु बनाने की बिहार की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने मंडप की सफलता का श्रेय विभागों के बीच सावधानी से तैयार योजना और सहयोग को दिया। घोष ने कहा, “यह उपलब्धि बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

यह एक ऐसे प्रगतिशील राज्य के रूप में अपनी स्थिति की पुष्टि करता है जो अपनी विरासत को अपनाते हुए एक प्रगतिशील मार्ग पर आगे बढ़ता है। बिहार मंडप राज्य की आकांक्षाओं और 2047 तक विकसित बिहार के अपने दृष्टिकोण को साकार करने के प्रयासों का प्रतीक है।” बिहार मंडप में 75 स्टॉल थे।

मंडप में बिहार की पारंपरिक कलाओं, टिकाऊ औद्योगिक प्रथाओं और दूरदर्शी विकास पहल का व्यापक मिश्रण प्रस्तुत किया गया। बिहार मंडप में राज्य की प्रमुख पहल.. जैसे मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और स्टार्टअप बिहार की झलकियां प्रदर्शित की गईं, जिनमें उद्यमिता और नवाचार को दर्शाया गया। 

टॅग्स :बिहारदिल्लीगोल्ड मेडलनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम