लाइव न्यूज़ :

कार्वी मामले में 2,300 करोड़ रुपये के कोष, प्रतिभूतियों का निपटान किया गया : एनएसई

By भाषा | Updated: November 17, 2020 13:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने मंगलवार को कहा कि अब तक कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लि. के 2.35 लाख निवेशकों के करीब 2,300 करोड़ रुपये के कोष और प्रतिभूतियों का निपटान किया गया है।

यह मामला कार्वी द्वारा ग्राहकों के मुख्तारनामे (पावर ऑफ अटॉर्नी) का दुरुपयोग कर उनकी प्रतिभूतियों को अनधिकृत तरीके से अपने डीमैट खातों में स्थानांतरित करने से संबंधित है।

एनएसई ने बयान में कहा कि उसने अन्य बाजार संरचना संस्थानों के सहयोग तथा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निर्देशन में प्रतिभूतियों को संबंधित ग्राहकों को स्थानांतरित किया है। साथ ही समाशोधन निगमों के पास जमा बैंक गारंटी को भुनाया है और कार्वी समूह की कपंनियों के पास प्रतिभूतियों का परिसमापन किया है।

एनएसई ने कहा कि इस मामले में आगे कार्रवाई चल रही है। अब तक 2.35 लाख निवेशकों के 2,300 करोड़ रुपये के कोष और प्रतिभूतियों का निपटान किया गया।

एनएसई ने कहा कि कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के पास निवेशकों के 30,000 रुपये तक के बकाये का निपटान कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'उनके हर गेंदबाज से नफरत है': पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज़ ने टीम इंडिया के खिलाफ ज़हर उगला | VIDEO

भारतUjjain: बंगरेड के राजावत परिवार ने समाज के सामने नई इबारत लिखी, दहेज में 25 लाख नकदी और 15 तोला सोना लौटाया

भारतनागपुर: ध्वनि प्रदूषण रोकने रैप सिंगर बने ईएनटी सर्जन, ‘हॉर्न नॉट ओके प्लीज’ रैप सांग बनाया

क्रिकेटहार से बेदम MI को बड़ा झटका, 4 मैच में 5 विकेट लेने वाले मिचेल सेंटनर बाहर, दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर को किया शामिल

भारतMaharashtra: एसबीएल विस्फोट मामले में 5 पदाधिकारियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 27 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,240 प्रति 10 ग्राम

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

कारोबारभारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर: $20 अरब का निवेश, 5,000 वीज़ा और ड्यूटी-फ्री एक्सेस, जानें मुख्य विशेषता

कारोबार41,823 स्कूलों में नहीं हुआ एक भी एडमिशन?, योगी सरकार के स्कूल चलो अभियान को झटका!, देखिए जिलेवार आंकड़े