लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा में मारे गए लोगों का नाम साझा कर बॉलीवुड एक्टर का फूटा गुस्सा,लिखा- इनमें कोई भी नेता नहीं है... ये भड़का के खत्म कर देंगे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 28, 2020 10:42 IST

बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने दिल्ली हिंसा में हुई मौत को लेकर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्दे नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हो गई हैदिल्ली हिंसा को लेकर एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है जबकि 200 लोग घायल विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले 36 घंटों में हिंसा की घटनाओं में कमी आ गई है। शुक्रवार (28 फरवरी) को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दस घंटे की ढील दी जाएगी। इस इलाके में एक महीने धारा-144 लागू है।दिल्ली हिंसा को लेकर एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है 

बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स इस पर लागातर ट्वीट करके अपना पक्ष रख रहे हैं।  बॉलीवुड के सितारे लगातार इन हालात को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर जीशान अय्यूब (Zeeshan Ayyub) ने ट्वीट करके अपना पक्ष रखा है। बॉलीवुड के यह सितारे दिल्ली की हिंसा को लेकर चिंता जता रहे हैं।अपने ट्वीट में जीशान अय्यूब ने हिंसा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों के नाम साझा किये हैं और कहा कि इसमें किसी भी नेता का कोई नाम शामिल नहीं है।

जीशान अय्यूब ने यह ट्वीट हाल ही में किया है। जीशान के इस ट्वीट में 27 लोगों के नाम शामिल हैं। अपने ट्वीट में एक्टर ने लिखा है कि ध्यान से देखिये, इसमें किसी भी नेता का नाम नहीं है। नेता आपको भड़का के खत्म कर देंगे, होश में आइये। इस ट्वीट के जरिए जीशान ने उपद्रवियों पर और नेताओं पर निशाना साधने की कोशिश की है। इससे पहले एक्टर नेजस्टिस एस मुरलीधर के ट्रांसफर पर भी ट्वीट किया था। ट्वीट करके लिखा कि Justice Muralidhar के ट्रान्स्फ़र के बाद बात और साफ़ हो जाती है, ये दंगे और मौतें, सरकार की आँख में बिलकुल नहीं चुभ रहीं, और इसे रोकने की हर मुमकिन कोशिश को वो जल्द से जल्द कुचल  देंगे!!

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा, सुधर रहे हैं हालात

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में किसी प्रभावित थाना क्षेत्र से पिछले 36 घंटे में कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है। हिंसा के मामले में अब तक  514 संदिग्धों को या तो गिरफ्तार किया गया है या पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कब तक रहेगा असमंजस, पारित हुए गुजर चुके हैं तीन साल!

क्राइम अलर्टदिल्ली दंगों का आरोपी शाहरुख पठान को 4 घंटे की मिली पैरोल तो हीरो की तरह लोगों ने किया स्वागत, बजी सीटियां, वीडियो देखें

भारतजहांगीरपुरी हिंसा: CJI को पत्र लिख मामले पर स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

भारतदिल्ली दंगा: अदालत ने जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार किया, कहा- प्रथम दृष्टया आरोप सही

भारतदिल्ली: छात्रनेता उमर खालिद की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज, तीन बार टालने के बाद आया आदेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?