लाइव न्यूज़ :

सलमान खान संग डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस का छलका दर्द, कहा- 11 साल तक स्ट्रगल करने के बाद भी मुझे...

By अमित कुमार | Updated: January 31, 2021 19:49 IST

हाल ही में एक इंटरव्यू में जरीन खान ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जरीन खान ने बताया कि आखिर क्यों वह फिल्मों में सफल नहीं हो सकी।

Open in App
ठळक मुद्देपहली फिल्म के बाद जरीन को काम मिलना बहुत मुश्किल हो गया था।कटरीना जैसी दिखने की वजह से उन्हें फिल्मों में साइन नहीं किया जाता था।इतने लंबे करियर के बावजूद बॉलीवुड में जरीन ज्यादा कामयाब नहीं हो सकी।

सलमान खान की 2010 में आई फिल्म 'वीर'से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं जरीन खान को शुरू में कटरीना कैफ की हमशक्ल कहा जाता रहा है, मगर जरीन को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं है। अभिनेत्री का मानना है कि लोगों की इसी सोच की वजह से उनके करियर को काफी नुकसान हुआ है। 

हाल ही में जरीन ने बॉलीवुड में अपने 11 साल के सफर को लेकर कहा कि मुझे इंडस्ट्री में आने के बाद पता चला कि मैं कटरीना जैसी दिखती हूं और यही बॉलीवुड में मेरी एकमात्र पहचान बनकर रह गई। मीडिया ने 'वीर' की रिलीज से पहले ही सबके दिमाग में यह बात डाल दी कि मैं कटरीना जैसी दिखती हूं। लोगों को मेरे बारे में राय बनाने का मौका ही नहीं दिया गया। 

लोग इंडस्ट्री में अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए आते हैं, किसी और की तरह बनने के लिए नहीं। मुझे अपनी पहचान बनाने के लिए 11 साल तक स्ट्रगल करना पड़ा। लेकिन आज भी लोग मुझे कटरीना के हमशक्ल की रूप में ही टैग करते हैं। अगर मैं इस इंडस्ट्री से न होती, तो मुझे यह सुनकर बेहद खुशी होती कि मैं कटरीना जैसी दिखती हूं क्योंकि वह बहुत खूबसूरत हैं। 

मुझे कई अन्य अभिनेत्रियों की डुप्लीकेट भी कहा जाता है। इसलिए मुझे लगता है कि मेरा चेहरा यूनिवर्सल है, जिसकी वजह से मैं कई लोगों की तरह दिखती हूं। लेकिन मुझे यह समझ नहीं आता कि मैं लोगों को जरीन खान की तरह क्यों नहीं दिखती हूं?'' जरीन ने यहां स्नेहा उल्लाल और हरमन बावेजा जैसे कई कलाकारों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनका करियर भी क्रमश: ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों का हमशक्ल कहे जाने की वजह से खराब हो चुका है।

टॅग्स :जरीन खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम