लाइव न्यूज़ :

जायरा वसीम को है खुदा का खौफ, लिखा-लोग मेरी तारीफ न करें बल्कि अल्लाह से प्रार्थना करें और मेरी कमियों पर...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 18, 2020 14:19 IST

जायरा ने फिल्म 'दंगल' से डेब्यू किया था और उनकी आखिरी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' थी। बता दें जायरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वह अपने काम से खुश नहीं हैं क्योंकि यह उनकी आस्था और धर्म के रास्ते में आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा वसीम ने बहुत ही कम समय में अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी थीहाल ही में सोशल मीडिया में जायरा ने एक पोस्ट शेयर किया है और अपनी बात एक बार फिर से रखी है।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा वसीम ने बहुत ही कम समय में अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी थी। कुछ समय पहले ही जायरा ने एक्टिंग से अलविदा कह दिया है।  लेकिन एक्टिंग से अलविदा कहने के बाद भी वह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।  हाल ही में जायरा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके सुर्खियां बटोर ली हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया में जायरा ने एक पोस्ट शेयर किया है और अपनी बात एक बार फिर से रखी है। पूर्व एक्ट्रेस ने लिखा है कि मैं दिल से लोगों के प्यार को स्वीकार करती हूं लेकिन जो तारीफ मिल रही मैं उससे संतुष्ट नहीं हो सकती हूं। मेरे लिए यह एग्जाम का टाइम है यह मेरे ईमान के लिए खतरनाक भी है। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि लोग मेरी तारीफ न करें बल्कि अल्लाह से प्रार्थना करें और मेरी कमियों पर ध्यान दें जो बहुत सारी हैं। जायरा ने आगे लिखा है कि मैं हर किसी से आग्रह करती हूं कि मेरी प्रशंसा न करें, अल्लाह मेरी कमियों को अनदेखा करता है। मेरे दिल में वह तक्वा की रोशनी भर देता है। वह मुझे सिर्फ अच्छे कर्मों की अनुमति देता है, मुझे धैर्य रखने की अनुमति देता है। मुझे एक मुस्लिम के रूप में जीने और मरने की अनुमति देता है। अल्लाह सबका भला करे।

इससे पहले जायरा वसीम ने जम्मू कश्मीर के हालातों पर खुलकर अपनी राय पेश की थी जिसके कारण वह सुर्खियों में आ गई थीं।  घाटी से अनुच्छेद 370 हटे हुए छह महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है। जिस वक्त यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर से हटा था उस वक्त विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था।

इस पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की थी।अनुच्छेद 370 के छह महीने से ज्यादा वक्त बीतने पर अभिनेत्री जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट के जरिए जायरा ने कई सवाल उठाए थे

टॅग्स :ज़ायरा वसीमबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल