लाइव न्यूज़ :

जनता ने नोटबुक के ट्रेलर पर बरसाया प्यार, सोशल मीडिया पर देखा गया 15 मिलियन बार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 27, 2019 13:51 IST

नवोदित ज़हीर इकबाल और प्रनूतन बहल द्वारा अभिनीत, नोटबुक के ट्रेलर को सोशल प्लेटफॉर्म पर 15 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। 

Open in App

हाल ही में  एक भव्य समारोह में सलमान खान द्वारा नोटबुक के ट्रेलर का अनावरण किया गया l इस फ़िल्म के साथ अभिनय की दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे दोंनो कलाकारों का दर्शकों और बॉलीवुड ने खुले दिल से स्वागत किया है।

नवोदित ज़हीर इकबाल और प्रनूतन बहल द्वारा अभिनीत, नोटबुक के ट्रेलर को सोशल प्लेटफॉर्म पर 15 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। 

ट्रेलर को 15 मिलियन से अधिक बार देखे जाने की खुशखबरी साझा करते हुए निर्माताओं ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा -

 

यह फ़िल्म उस समय पर आधारित जब इंटरनेट और सोशल मीडिया अधिक विकसित नहीं हुआ था। इस फ़िल्म के जरिये नितिन कक्कड़ ने दो अजनबियों की रोमांटिक कहानी में जादू बिखेरा है जो एक ही नोटबुक के पृष्ठ हैं, एक दूसरे से जुड़े तो हुए है लेकिन अलग-अलग हैं, फ़िल्म में दो दिलों का सबसे गहरा रिश्ता पेश किया गया है।ट्रेलर को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से नवोदित ज़हीर इकबाल और प्रनूतन अभिभूत महसूस कर रहे है और उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी पोस्ट करके अपनी भावना साझा की है। दोनों  कलाकारों ने अपनी स्टोरी में पहली फिल्म के ट्रेलर पर इतना स्नेह बरसाने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।इससे पहले रिलीज हुए पोस्टर में फिल्म के एक महत्वपूर्ण हिस्से में दोनों अभिनेताओं को एक नोटबुक के दो पन्नों की पृष्ठभूमि पर स्थापित छह बच्चों के साथ पोज़ करते हुए दिखाया गया था, जो एक दूसरे से जुड़े तो हुए है लेकिन फिर भी जुदा हैं।कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित "नोटबुक" दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि, क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है?नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फ़िल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फ़िल्म "नोटबुक" 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

टॅग्स :नोटबुक मूवीसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?