लाइव न्यूज़ :

रेव पार्टी में विदेशियों को सांप जहर से नशा?, मुश्किल में यूट्यूबर एल्विश यादव, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने याचिका की खारिज, चलेगा मुकादमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2025 18:02 IST

न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने मौखिक रूप से कहा कि आरोप पत्र और प्राथमिकी में यादव के खिलाफ बयान हैं और इन आरोपों की सच्चाई का मुकदमे के दौरान पता लगाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने इस टिप्पणी के साथ याचिका खारिज कर दी।प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सक्षम नहीं है। ना तो यादव मौजूद थे और ना ही उनके पास से कोई बरामदगी हुई।

प्रयागराजः इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यूट्यूबर एल्विश यादव की वह याचिका सोमवार को खारिज कर दी जिसमें सांप के कथित रूप से दुरुपयोग को लेकर उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे और आरोप पत्र को चुनौती दी गई थी। आरोप पत्र में एल्विश यादव के खिलाफ रेव पार्टियां आयोजित कर विदेशियों को सांप के जहर का नशा करने के लिए आमंत्रित करने का भी आरोप लगाया गया है। न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने मौखिक रूप से कहा कि आरोप पत्र और प्राथमिकी में यादव के खिलाफ बयान हैं और इन आरोपों की सच्चाई का मुकदमे के दौरान पता लगाया जाएगा।

अदालत ने इस टिप्पणी के साथ याचिका खारिज कर दी। यादव की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन सिन्हा और अधिवक्ता निपुण सिंह ने दलील दी कि जिस व्यक्ति ने यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, वह वन्यजीव अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि साथ ही उस पार्टी में ना तो यादव मौजूद थे और ना ही उनके पास से कोई बरामदगी हुई।

वहीं, दूसरी ओर, इस याचिका का विरोध करते हुए अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कहा कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि जिन लोगों के पास से सांप बरामद किए गए, उन्हें इसकी आपूर्ति यादव ने की थी। एल्विश यादव की तरफ से यह दलील भी दी गई है कि याचिकाकर्ता और सह आरोपियों के बीच कोई सामान्य संबंध स्थापित नहीं हुए हैं। यादव के अधिवक्ताओं ने कहा कि याचिकाकर्ता एक प्रभावशाली व्यक्ति है जो टेलीविजन पर कई रियलिटी शो में दिखाई दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए पुलिस के अधिकारियों ने याचिकाकर्ता को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27 और 27ए लगा दी। वकीलों ने दावा किया कि हालांकि, पुलिस के अधिकारी अतिरिक्त आरोपों को साबित करने में विफल रहे जिसके बाद उन्होंने ये धाराएं हटा दीं।

टॅग्स :एल्विश यादवनॉएडाPoliceAllahabad High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?