लाइव न्यूज़ :

Sacred Games विवाद पर सैफ अली खान ने कहा- सरकार के खिलाफ कुछ बोला तो मरने को तैयार रहो

By विवेक कुमार | Updated: July 16, 2018 19:08 IST

बोल्ड सीन हो या फिर राजनीतिक बवाल हर तरफ बस सेक्रेड गेम्स की ही चर्चा हो रही है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जुलाई:  सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स रिलीज होने के बाद से विवादों में है। बोल्ड सीन हो या फिर राजनीतिक बवाल हर तरफ बस सेक्रेड गेम्स की ही चर्चा हो रही है।  अब इस बीच लीड एक्टर सैफ अली खान की प्रतिक्रिया सामने आई है। सैफ ने कहा है कि भारत सरकार के खिलाफ कुछ भी बोलने पर आपकी हत्या हो सकती है। 

अपने एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि भारत में कोई सरकार की कितनी आलोचना कर सकता है, कोई आपकी हत्या भी कर सकता है  मि़डिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में इस्लाम के खिलाफ बोलने पर फतवा जारी कर दिया जाता है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सैफ ने कहा कि भारत से ज्यादा आजादी लंदन में है। लोग अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं।''

बता दें कि 'सैक्रेड गेम्स' में प्रधानमंत्री राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और संजय गांधी के खिलाफ कई डायलॉग्स हैं जिस पर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई थी। अभी हाल ही में राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- RSS और BJP को लगता है कि अभिव्यक्ति की आजादी पर लगाम लगनी चाहिए और इसे नियंत्रित किया जाना चाहिए। मुझे लगता है कि यह आजादी हमारा फंडामेंटल राइट है। मेरे पिता देश की सेवा के लिए जिए और मरे, एक काल्पनिक वेब सीरीज के किरदार इसे बदल नहीं सकते।''

गौरबतल है कि राजश्री ने ‘सेक्रेड गेम्स’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी सुभद्रा गायटोंडे का किरदार निभाया है। वही, सैफ अली खान मुख्य किरदार में है।

टॅग्स :सैफ अली खाननवाज़ुद्दीन सिद्दिकी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?