लाइव न्यूज़ :

Year Ender 2018: जान्हवी से लेकर आयुष तक इन सितारों ने किया इस साल पर्दे पर डेब्यू, मचाया धमाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 23, 2018 10:06 IST

Debutante stars of 2018: इस साल कई स्टार किड ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ईशान खट्टर से लेकर मौना रॉय तक कई सितारों ने बड़े पर्दे पर अपने कदम रखे और अपने अपने अभिनय के दम पर फैंस को दीवाना किया।

Open in App

साल 2018 कई सुपरहिट फिल्मों से भरा हुआ था। एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई। हर एक सितारे ने अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ी। तो किसी ने साल पहली बॉलीवुड की दुनिया में पहली बार कदम रखा। तों कुछ अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत गए और बॉलीवुड में आगे बढ़ रहे हैं। इस साल कई स्टार किड ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ईशान खट्टर से लेकर मौना रॉय तक कई सितारों ने बड़े पर्दे पर अपने कदम रखे और अपने अपने अभिनय के दम पर फैंस को दीवाना किया। आइए आज जानते हैं 2018 में कौन से वो सितारे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया है-

ईशान खट्टर

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने इसी साल पर्दे पर एंट्री उनकी दो फिल्में  'बियोंड द क्लाउड्स' व धड़क पर्दे पर आईं। धड़क में ईशान की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। यह फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज हुई थी।

जाह्नवी कपूर

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने इस साल फिल्म 'धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। ये फिल्म सैराट की रीमेक थी। इस फिल्म को फैंस से खूब पसंद किया। इसके साथ ही जाह्नवी के अभिनय के भी उनके बीच अपनी छाप छोड़ी।

आयुष शर्मा

सलमान खान बे बहनोई आयूष शर्मा ने उनकी ही  बैन के नीचे बनी फिल्म 'लवरात्रि' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखे।  आयुष की यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। 

सारा अली खान

इस साल एक और स्टार किड ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है वह हैं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान।  सारा  ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड मे डेब्यू किया है। सारा की पहली फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है और लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई है। 

मौनी रॉय- गोल्ड

छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मजवाने के बाद अभिनेत्री  मौनी रॉय ने भी इस साल बॉलीवुड में डेब्यू किया है। मौनी ने फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में एंट्री ली है। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के अपोजित नजर आई थीं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। 

वरीना हुसैन

वरीना ने भी इसी साल पर्दे पर अपने कदम रखे। वरीना के लिए सलमान खान से ट्वीट किया था कि 'मुझे लड़की मिल गई है।' वरीना आयुष शर्मा के अपोजित फिल्म 'लवरात्रि' में नजर आई थीं। इससे पहले वरीना कई एड में फैंस को नजर आ चुकी हैं।

बनीता संधू

बनीता संधू ने फिल्म 'अक्टूबर' से बॉलीवुड में एंट्री और हर किसी को अपना दीवाना बनाया। यह उनकी पहली फिल्म थी। अक्टूबर 13 अप्रैल 2018 को रिलीज हुई थी।

टॅग्स :ईयर एंडर 2018ईशान खट्टरजाह्नवी कपूरसारा अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीसारा अली खान को भा रहा कश्‍मीर, ट्रेडिशनल खाना खान हुईं खुश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: अनंत-राधिका की शादी में सारा अली खान का ट्रेडिशनल अवतार, देखें वीडियो

क्रिकेट'अनन्या पांडे हॉट, सारा अली खान हॉट': यूट्यूब हिस्ट्री लीक से राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग नए विवाद में फंसे

बॉलीवुड चुस्कीMurder Mubarak Review: एक मर्डर और कई सवाल..., होमी अदजानिया की 'मर्डर मुबारक' में फंसे सितारे, फिल्म देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?