लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बाद भी फिल्म इंडस्ट्री के लिए आसान नहीं होगा वापसी करना, यामी गौतम को सता रहा है ये बड़ा डर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 25, 2020 11:00 IST

यामी गौतम ने कहा कि पता नहीं, फिल्मों की शूटिंग फिर से कब शुरू होगी, क्योंकि लॉकडाउन हटने के बाद भी ऐसा नहीं लगता है कि कोविड-19 का अंत हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देएक विशेष बातचीत के दौरान यामी ने कहा कि उन्हें इस वक्त केवल डिजिटल क्षेत्र के लिए बने प्रोजेक्ट्स के ही ऑफर मिल रहे हैं। यामी ने कहा कि सब कुछ सामान्य होने और कामकाज के पूरी तरह पटरी पर लौटने में समय लगेगा।

लॉकडाउन के चलते घर में रह-रह कर अब सब ऊब गए हैं। फिल्मी सितारे भी अब इसके खत्म होने और शूटिंग सेट पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। सब इस बात को भलीभांति जानते हैं कि सब कुछ सामान्य होने और कामकाज के पूरी तरह पटरी पर लौटने में समय लगेगा। 

यामी गौतम ने कहा कि पता नहीं, फिल्मों की शूटिंग फिर से कब शुरू होगी, क्योंकि लॉकडाउन हटने के बाद भी ऐसा नहीं लगता है कि कोविड-19 का अंत हो जाएगा।एक विशेष बातचीत के दौरान यामी ने कहा कि उन्हें इस वक्त केवल डिजिटल क्षेत्र के लिए बने प्रोजेक्ट्स के ही ऑफर मिल रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ''हमें नहीं पता कि हम शूटिंग कब शुरू करेंगे क्योंकि लॉकडाउन हटाए जाने के बाद भी लगता नहीं कि कोरोना वायरस पर काबू पा लिया जाएगा। नए दिशा-निर्देश व प्रतिबंध लागू हो सकते हैं।

हमें अभी भी प्रोटोकॉल्स, सावधानियां और नए दिशा-निदेशों का पालन करना होगा। हमें फिलहाल बस रुककर इंतजार करना है। सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण चीज है। मुझे नहीं लगता कि चीजें जल्द ही स्वाभाविक होंगी।''

 उन्होंने उम्मीद जताई कि लोग इस खाली वक्त का सदुपयोग फिल्मों के लिए अच्छी व नई विचारधारा की कहानियों को लिखने में करेंगे और आने वाले समय में इस क्षेत्र में हम और सशक्त बनेंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरसयामी गौतमबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव