लाइव न्यूज़ :

महिला ने सोनू सूद को लेकर किया ऐसा ट्वीट, एक्टर ने कहा- आई लव यू कहने की इजाजत है?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 29, 2020 11:30 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) संकट के इस समय में मसीहा बनकर सामने आए हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देसोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैंट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि सोनू सूद ऑनस्क्रीन भी विलन नहीं बल्कि हीरो का रोल करने के योग्य हैं।

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफ इन दिनों हर जगह हो रही है। सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं। ऐसा अब तक कई बार हो चुका है। 

इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) संकट के इस समय में मसीहा बनकर सामने आए हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं। लोग ट्विटर के जरिए भी सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से सहायता मांग रहे हैं, जिसका एक्टर पूरा रिस्पांस दे रहे हैं। सोनू इन दिनों असली हीरो की तरह से काम कर रहे हैं। ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि सोनू सूद ऑनस्क्रीन भी विलन नहीं बल्कि हीरो का रोल करने के योग्य हैं। इस पर सोनू सूद ने दिल छूने वाला जवाब दिया।

सोनू इन दिनों हर का जवाब ट्विटर पर देते नजर आ रहे हैं। सोनू से फैंस किसी भी  तरह के ट्वीट करें लेकिन एक्टर हर एक का जवाब दे रहे हैं। ऐसे में इस बीच एक महिला ने ट्वीट किया, डियर बॉलिवुड, जब ये सब खत्म हो जाए, क्या हम सोनू सूद को भाई और विलन के रोल से बचाकर उन्हें हीरो के रोल ऑफर कर सकते हैं? क्योंकि वह ऑनस्क्रीन भी हीरो का रोल प्ले करने के योग्य हैं। सोनू को महिला का ये ट्वीट बेहद पसंद आया है और इस ट्वीट का जवाब एक्टर ने खास अंदाज में दिया भी है।उनके इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सोनू ने खुशी जाहिर की है और लिखा है, सरिता...क्या मुझे आपको 'आई लव यू' कहने की छूट है?

सोनू पर बनेगी फिल्म

सोनू सूद के जीवन पर आधारित फिल्म बनने की तैयारी की जा रही है।  सोनू पर ये फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता बना सकते हैं। लेकिन खास बात ये है कि सोनू सूद इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे।

इस फिल्म के लिए सुपरस्टार अक्षय कुमार को चुना जा सकता है। खबर के अनुसार सोनू तक ये बात पहुंच चुकी है।रिपोर्ट के अनुसार वह अभी तक 12 हजार मजदूरों को उनके घर यूपी-बिहार पहुंचा चुके हैं। उनका प्रयास अभी और जारी है। ये आंकड़ा इसी तरह रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ये सब जल्द दिखेगा फिल्मी पर्दे पर।

ऐसे तो बॉलीवुड की तमाम सेलेब्स लोगों की मदद कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह से सोनू ने मजदूरों की मदद की है वह काबिले तारीफ है। हर तरफ सोनू की तारीफ की जा रही है। ये सब देखने के बाद ही संजय गुप्ता ने फिल्म बनाने की प्लानिंग की है।

फैंस सोशल मीडिया पर सोनू सूद के नाम से सोनू द सुपर हीरो, सोनू असली हीरो तरह के कई नाम ट्रेंड करा रहे हैं। वहीं उसे रियल लाइफ का सिंघम बता रहे हैं। बता दें कि ल़ॉकडाउन में अलग-अलग फंसे प्रवासी मजदूरों को सोनू सूद घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोनू सूद राज्य सरकार से परमिशन लेकर हर राज्य में प्रवासी मजदूरों के लिए बस चला रहे हैं। इसके साथ ही वह उनके खाने-पीने का भी खास ख्याल रख रहे हैं।

टॅग्स :सोनू सूद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग प्लेटफॉर्मः युवराज, रैना, उथप्पा, धवन, सूद, चक्रवर्ती, अंकुश हाजरा और उर्वशी रौतेला से पूछ्ताछ, अवैध संपति पर जल्द डंडा!

बॉलीवुड चुस्कीOnline Betting App Case: एक्टर सोनू सूद सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए

भारतउथप्पा, युवराज और सोनू सूद हाजिर हो?, अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में 22, 23, 24 सितंबर को बुलाया, मिमी चक्रवर्ती, शिखर और रैना से बयान दर्ज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया