लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के नाम पर महिला से ऐंठे 38 हजार रुपये, पढ़िए पूरा मामला

By मेघना वर्मा | Updated: August 17, 2019 15:09 IST

महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का टिक टॉक वीडियो भेजा था। इसी के बाद ठगी करने वाले ने बाल कलाकार का कार्ड बनवाने के नाम पर 38 हजार रुपए जमा करवाए थो।

Open in App
ठळक मुद्देअक्सर ही सेलेब्स के नाम पर ठगी की घटना सामने आती है।सलमान खान इससे पहले भी कई बार लोगों से निवेदन कर चुके हैं कि ऐसे ठग लोगों पर विश्वास ना करें जो सेलेब्स के नाम पर पैसे लूटते हैं।

अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं कि बड़े स्टार्स के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठ लिए जाते हैं। रिसेंटली इस पर एक और केस सामने आया है। जिसमें सलमान खान के नाम पर महिला से करीब 38 हजार रुपये ऐंठे जा चुके हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की मानें तो ठगी करने वाले व्यक्ति ने खुद को सलमान खान का करीबी बताया है। महिला की बेटी को फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम करवाने को कहकर महिला से 38 हजार रुपये वसूल चुका है। इसके बाद उसके संपर्क से भी बाहर है। 

मुंबई पुलिस में शिकायत करते हुए महिला ने बताया कि उनकी 12 साल की बेटी है। जिसे फिल्मों में काम करने दिलाने के बहाने एक व्यक्ति ने उनसे 38 हजार रुपए ले लिये हैं। महिला ने उसके अकाउंट पर सलमान खान का नाम देखा था। जिसके बाद बेटी को फिल्म में रोल दिलाने के लिए अप्रोच किया था। 

महिला ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का टिक टॉक वीडियो भेजा था। इसी के बाद ठगी करने वाले ने बाल कलाकार का कार्ड बनवाने के नाम पर 38 हजार रुपए जमा करवाए थे। बताया जा रहा है कि धोखा देने वाले का नाम अमर भटोला है। वहीं रिसेंटली 7 अगस्त से 12 अगस्त के बीच बच्ची का पासपोर्ट बनवाने के लिए 16 हजार रुपए जमा करवाने के लिए कहा था। 

इसके बाद महिला से व्यक्ति ने कहा कि बच्ची का बाल कार्ड नहीं बन पाया है क्योंकि उन्होंने पासपोर्ट के लिए पैसे नहीं जमा किए थे। महिला से उनकी बैंक की डीटेल भी मांगी कई ताकि उनके पैसे वापिस भेज सकें। मगर उनके पैसे वापिस नहीं दिए गए। अब ठगी करने वाला व्यक्ति का फोन भी संपर्क के बाहर बता रहा है।

मामले में महिला ने मुंबई के कोपरखैराने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने इस केस को साइबर क्राइम सेल की मदद से उस आदमी का आईपी एड्रेस का पता लगा रही है।

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?