लाइव न्यूज़ :

मथुरा से कंगना लड़ेंगी चुनाव? सवाल पर नाराज हुईं हेमा मालिनी, कहा- कल को राखी सावंत भी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2022 09:28 IST

मथुरा हेमा मालिनी का निर्वाचन क्षेत्र है। एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया- कंगना रनौत की मथुरा से चुनाव लड़ने की चर्चा है। इस पर हेमा मालिनी कहती हैं- अच्छा! बहुत अच्छी बात है।

Open in App
ठळक मुद्देहेमा मालिनी ने कहा कि आपको मथुरा में सिर्फ फिल्म स्टार ही चाहिए। भगवान कृष्ण जो चाहते हैं वह करेंगेः हेमा मालिनी

नई दिल्ली: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा से अभिनेत्री कंगना रनौत के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि आप लोगों को सिर्फ फिल्मी सितारे ही क्यों चाहिए। शनिवार को हेमा मालिनी से "फिल्मी सितारों" के चुनाव लड़ने के सवाल पर अप्रत्याशित प्रतिक्रिया दी। जब कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बहुच अच्छी बात है। 

गौरतलब बात है कि मथुरा हेमा मालिनी का निर्वाचन क्षेत्र है। एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया- कंगना रनौत की मथुरा से चुनाव लड़ने की चर्चा है। इस पर हेमा मालिनी कहती हैं- अच्छा! बहुत अच्छी बात है। उनसे फिर पूछा जाता है कि आपका क्या विचार है? इसपर हेमा मालिनी कहती हैं- मेरा विचार मैं क्या बताऊं। मेरा विचार भगवान के ऊपर है। यह भगवान पर निर्भर है। भगवान कृष्ण जो चाहते हैं वह करेंगे।

बाद में थोड़ी नाराजगीभरे लहजे में हेमा मालिनी कहती हैं- यहां के और विचारे जो मथुरा का सांसद बनना चाहेंगे उनको तो आप बनने नहीं देंगे। आप लोगों ने सबके दिमाग में डाल कर रखा है कि फिल्म स्टार ही बनेगा। आगे भाजपा नेता कहती हैं- आपको मथुरा में सिर्फ फिल्म स्टार ही चाहिए। कल को राखी सावंत भी चुनाव लड़ेगी और वह भी बनेगी।

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो के जवाब में एक यूजर ने कहा, "ओह एक महिला जो खुद एक फिल्म स्टार है, और उसके पति और बेटे (हैं) राजनीति में आ गए हैं, अब फिल्म सितारों के राजनीति में आने से समस्या है?"एक अन्य ने भाजपा सांसद के उनके राजनीतिक योगदान पर सवाल उठाया।

बता दें कि कंगना रनौत के चुनाव लड़ने के कोई हालिया संकेत नहीं हैं। पिछले साल दिसंबर में मथुरा में उन्होंने कहा था कि वह किसी भी पार्टी से नहीं हैं, लेकिन वह "राष्ट्रवादियों के लिए प्रचार" करेंगी।

टॅग्स :हेमा मालिनीमथुराराखी सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

क्राइम अलर्टश्री राधावल्लभ मंदिर परिसर में भोजन बना रहे साधु गूंगा बाबा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गला काटने की कोशिश?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस