लाइव न्यूज़ :

...तो इसलिए जिंदगी भर शादी नहीं करना चाहते सलमान खान, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे भाईजान के जबरा फैन!

By मेघना वर्मा | Updated: April 21, 2019 09:37 IST

सलमान जल्द ही फिल्म भारत में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान की 46 साल की जर्नी दिखाई गई है। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी इस फिल्म में सलमान पांच अवतार में दिखेंगे।

Open in App

सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जिनकी दीवानगी ना सिर्फ देश बल्कि दुनिया में फैली हुई है। सलमान के एक्टिंग और उनके चुलबुले अंदाज के लिए जाने जाते है। उनकी एक्टिंग से इतर बॉलीवुड के सुल्तान से सबसे ज्यादा जो सवाल होता है वो है उनकी शादी से जुड़ा सवाल। सलमान शादी कब करेंगे, क्यों नहीं कर रहे हैं इस बात का पता चल गया है। 

सलमान के परिवार के बेहद करीबी सोर्स ने इस बात की जानकारी दे दी है कि आखिर सलमान शादी क्यों नहीं कर रहे हैं। पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान के परिवार के बहुत करीबी एक सोर्स ने बताया कि सलमान अपने परिवार की वजह से शादी नहीं कर रहे हैं। सोर्स ने कहा, 'सलमान अपने परिवार को पूरा समय और अटेंशन देना चाहते हैं।'

'सलमान अपने परिवार को पूरे लॉयलटी से चाहते हैं। बहुत बार वो शादी करने के लिए सोचते हैं मगर फिर वो उन्हें लगता है कि वो किसी तीसरे पर्सन को फैमिली जैसा समय नहीं दे पाएंगे यही सोच कर वो शादी से फिर दूर हो जाते हैं। सलमान को लगता है कि ऐसा करना गलत है कि किसी से शादी कर लो और उसे अटेंशन और प्यार ना दे पाओ।'

वहीं सलमान के परिवार वाले चाहते हैं कि वो अपनी लेडी लव से शादी कर लें। संगीता बिजलानी से शादी की बात इस कदर बढ़ गई कि कार्ड तक छप चुके थे। वहीं साल 2000 साल में एश्वर्या राय के साथ भी उनकी शादी की बात काफी आगे बढ़ गई थी। मगर फिर बात बनी नहीं। इसलिए शादी की उनकी खबर नहीं आई। इतने सालों में सलमान के अफेयर की खबरें तो चर्चा में रहीं मगर बात शादी तक नहीं पहुंची। 

सलमान जल्द ही फिल्म भारत में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान की 46 साल की जर्नी दिखाई गई है। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी इस फिल्म में सलमान पांच अवतार में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, सुनील, नोरा फतेही नजर आएंगी। फिल्म 5 जून को सिनेमा घरों में होगी।  

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?