लाइव न्यूज़ :

'नवरस' के पोस्टर पर मचा विवाद, नेटफ्लिक्स को बैन करने की उठी मांग, जानिए क्या है पूरा मामला

By वैशाली कुमारी | Updated: August 8, 2021 12:07 IST

मणिरत्नम की नवरस की रिलीज के बाद से ट्विटर पर #BanNetflix ट्रेंड कर रहा है। "रजा एकेडमी" नाम की एक संस्था ने फिल्म के एक विज्ञापन में कुरान की आयत का इस्तेमाल करने पर ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिरत्नम की नवरस 6 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईतमिल फिल्म की रिलीज के तुरंत बाद ट्विटर पर #BanNetflix ट्रेंड करने लगारजा एकेडमी नाम की एक संस्था ने ट्विटर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

मणिरत्नम की फिल्म निर्माता जयेंद्र पंचापकेसन की वेबसीरीज 'नवरस' (Navrasa) शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। रिलीज होते ही 'नवरस' है। इसके रिलीज होने के बाद से ट्विटर पर #BanNetflix ट्रेंड कर रहा है। रजा अकादमी नाम के एक संस्था, ने एक तमिल अखबार में फिल्म के विज्ञापन में कुरान की आयत का उपयोग करने के लिए OTT प्लेटफॉर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 नवरस रिलीज के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BanNetflix : 

मणिरत्नम की नवरस 6 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।  तमिल सीरीज की रिलीज के तुरंत बाद ट्विटर पर #BanNetflix ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म के लिए एक अखबार के विज्ञापन में कुरान की आयत का इस्तेमाल करने के लिए अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। विज्ञापन सिद्धार्थ और पार्वती अभिनीत "इनमाई" नाम की एक शार्ट फिल्म से संबंधित है। इसका निर्देशन 'रथिंद्रन आर प्रसाद' ने किया है। 

"रजा एकेडमी" ने की नेटफ्लिक्स पर कार्रवाई की मांग 

रजा एकेडमी नाम की एक संस्था ने ट्विटर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा, 'नेटफ्लिक्स ने अपनी फिल्म नवरस के विज्ञापन में "दैनिक थांथी" अखबार में कुरान की एक आयत का इस्तेमाल किया है, यह कुरान का अपमान है। हम @NetflixIndia (sic) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।" तभी से, कई नेटिजन्स माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर #BanNetflix ट्रेंड कर रहे हैं।

 नवरस फिल्म के बारे में जानिए 

"मणिरत्नम" और "जयेंद्र पंचपकेसन" द्वारा निर्मित, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नवरस नौ कहानियों विभिन्न भावनाओं आधारित है, जिसमें भय, क्रोध, करुणा, प्रेम, वीरता, हंसी, आश्चर्य, शांति और घृणा शामिल हैं। प्रत्येक शार्ट फिल्म का निर्देशन रथिंद्रन प्रसाद, अरविंद स्वामी, बिजॉय नांबियार, गौतम वासुदेव मेनन, सरजुन केएम, प्रियदर्शन, कार्तिक नरेन, कार्तिक सुब्बाराज और वसंत ने किया है।

फिल्म में सूर्या, प्रज्ञा मार्टिन, दिल्ली गणेश, रोहिणी, अदिति बालन, कार्तिक कृष्ण, योगी बाबू, राम्या नाम्बीसन, विजय सेतुपति, रेवती, अशोक सेलवन, बॉबी सिम्हा, गौतम मेनन, रयथ्विका, अरविंद स्वामी, प्रसन्ना जैसे कलाकारों ने काम किया है। सिद्धार्थ, पार्वती, अथर्व, अंजलि और किशोर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि इस पूरे प्रोजेक्ट से आने वाला पैसा कोविड-19 महामारी के दौरान रोजगार खोने वाले, हजारों छोटे कलाकारों, और तकनीशियनों को दिया जायेगा।

टॅग्स :नेटफ्लिक्सट्विटरफिल्म डायरेक्टरफिल्मवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई