लाइव न्यूज़ :

C Krishnaveni: कौन थीं सी कृष्णवेणी?, 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2025 14:26 IST

WHO WAS C Krishnaveni: पूर्व मुख्यमंत्री और बेजोड़ अभिनेता रहे एन टी रामा राव (एनटीआर) को फिल्म 'माना देसम' से वही फिल्म जगत में लाई थीं। इस फिल्म में कृष्णवेणी ने भी अभिनय किया था।

Open in App
ठळक मुद्देWHO WAS C Krishnaveni: 2004 में रघुपति वेंकैया पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।WHO WAS C Krishnaveni: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णवेणी के निधन पर शोक व्यक्त किया।WHO WAS C Krishnaveni: मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।

WHO WAS C Krishnaveni: प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता सी कृष्णवेणी का रविवार को निधन हो गया। वह 102 वर्ष की थीं। ‘मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन’ (एमएए) के उपाध्यक्ष मदाला रवि ने यह जानकारी दी। मदाला रवि ने बताया कि वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों के कारण उनका निधन हुआ। उनके परिवार में एक बेटी है। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में जन्मीं कृष्णवेणी ने वर्ष 1938 में फिल्म ‘काचा देवयानी’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था और उन्होंने 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

पूर्व मुख्यमंत्री और बेजोड़ अभिनेता रहे एन टी रामा राव (एनटीआर) को फिल्म 'माना देसम' से वही फिल्म जगत में लाई थीं। इस फिल्म में कृष्णवेणी ने भी अभिनय किया था। उन्होंने भीष्म और दक्ष यज्ञम सहित करीब एक दर्जन फिल्मों का निर्माण भी किया। फिल्म जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें 2004 में रघुपति वेंकैया पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णवेणी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "अभिनेत्री और फिल्म निर्माता कृष्णवेणी के निधन से दुखी हूं। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने 'माना देसम' फिल्म के जरिए एनटीआर को फिल्म जगत में लाकर कला के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय है। मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" 

टॅग्स :फिल्महैदराबादआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?