लाइव न्यूज़ :

अनिल कपूर को कौन बनाना चाहता है 'महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री'? ट्विटर पर मिला ये जवाब

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 31, 2019 13:32 IST

साल 2001 अनिल कपूर की फिल्म 'नायक' में उन्होंने एक दिन के मुख्यमंत्री बनने की जबरदस्त एक्टिंग की थी। इसे ध्यान में रखकर महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार बनाने के पेंच पर तंज कसा गया है।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर से जुड़ा एक ट्वीट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में लिखा है कि अनिल कपूर को ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना दीजिए। अब इस ट्वीट पर खुद अनिल कपूर का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने भी मजेदार तरीके से इस ट्वीट का जवाब दिया है।

दरअसल, विजय गुप्ता नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके ये डिमांड की है कि अगर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का कोई हल नहीं निकल रहा तो अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना दो। विजय ने इस ट्वीट को देवेन्द्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे को भी टैग किया है। उनका पूरा ट्वीट कुछ इस प्रकार है... महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक @AnilKapoor  को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है। @Dev_Fadnavis  और @AUThackeray क्या सोच रहे हैं ??विजय गुप्ता नाम के इस यूजर ने ऐसा इसलिए लिखा क्योंकि साल 2001 अनिल कपूर की फिल्म 'नायक' में उन्होंने एक दिन के मुख्यमंत्री बनने की जबरदस्त एक्टिंग की थी। उनकी इस एक्टिंग को आज तक काफी लोग पसंद भी करते हैं। इसे ध्यान में रखकर विजय गुप्ता ने महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार बनाने के पेंच पर तंज कसा है। उनका कहना है कि जब तक आप महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं तब तक अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना दीजिए।

यह ट्वीट वायरल इसलिए हो रहा है क्योंकि अब इस पर अनिल कपूर का रिएक्शन सामने आया है। अनिल कपूर ने विजय गुप्ता के ट्वीट का मजेदार तरीके से जवाब देते हुए लिखा- ‘नहीं मैं नायक ही ठीक हूं'। 

टॅग्स :अनिल कपूरमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया