लाइव न्यूज़ :

जब गुलशन ग्रोवर को देख डर गई थी एयर होस्टेस, साथ बैठने से कर दिया था इनकार

By अनिल शर्मा | Updated: December 1, 2021 09:32 IST

 फिल्मों में अपनी खलनायक भूमिकाओं से सिल्वर स्क्रीन पर पहचान बनानेवाले गुलशन ग्रोवर ने बताया कि उनकी ऑनस्क्रीन छवि ऐसी थी कि महिलाएं वास्तविक जीवन में भी उनसे अकेले मिलने पर संदेह करती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देगुलशन ग्रोवर ने आखिरी समय पर टिकट बुकिंग की थी जिस वजह से उनको एयर होस्टेस के साथ बैठना थाएयर होस्टेस गुलशन ग्रोवर को बगल में देख डर गई थी और बैठने से इनकार कर दिया था

मुंबईः बॉलीवु़ड के जितने भी खलनायक हैं, असल जिंदगी में चाहे जितने भी नरम दिल के हों लेकिन उनसे लोग डरकर और बचकर ही रहना चाहते थे। शक्ति कपूर से लेकर रंजीत और गुलशन ग्रोवर तक के कई ऐसे किस्से हैं। एक हालिया साक्षात्कार में गुलशन ग्रोवर ने बताया कि एक बार उनको विमान में देख एयर होस्टेस बुरी तरह से डर गई थी। और बैठने से इनकार कर दिया था।

 फिल्मों में अपनी खलनायक भूमिकाओं से सिल्वर स्क्रीन पर पहचान बनानेवाले गुलशन ग्रोवर ने बताया कि उनकी ऑनस्क्रीन छवि ऐसी थी कि महिलाएं वास्तविक जीवन में भी उनसे अकेले मिलने पर संदेह करती थीं। जूम से बात करते हुए गुलशन ने उस वक्त को याद किया जब उन्होंने आखिरी मिनट में फ्लाइट का टिकट बुक किया था और प्लेन में आखिरी सीट मिली थी। उन्होंने कहा कि टेकऑफ़ में देरी हुई क्योंकि फ्लाइट अटेंडेंट उनके बगल में बैठने से 'डर' रही थी।

 बकौल गुलशन, ''आखिरी सीट वह होता है जिसे आपको एयर होस्टेस के साथ साझा करना पड़ता है। यह एक बेंच की तरह था। एक एयर होस्टेस अंदर आ रही थी और वह अचानक रुक गई। उसने मुझे देखा और वापस चली गई। और मैं उन्हें बाहर हंसते हुए सुन सकता था। कुछ बातचीत चल रही थी।'' अभिनेता ने आगे बताया,  मैं चिल्लाया, 'क्या हो रहा है? हम क्यों नहीं जा रहे हैं?' उन्होंने कहा, 'हमारी एक एयर होस्टेस है जो उड़ान नहीं भरना चाहती। वह आपके बगल में नहीं बैठना चाहती। वह डर गई थी।'

गौरतलब है कि गुलशन को राम लखन, अवतार, हेरा फेरी और गैंगस्टर जैसी फिल्मों में नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। हिंदी फिल्मों में खलनायकों के बारे में गुलशन ग्रोवर ने कहा था कि जो खलनायक बेहद प्रासंगिक और शक्तिशाली रहे हैं, वे थे अजीत (खान) साब और अमरीश पुरी। उनकी नकारात्मक भूमिकाएँ मुख्य नायकों की तरह कहानियों के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण थीं, और लोग उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते थे। हालांकि, समय के साथ वह आकर्षण खो गया है क्योंकि अब अधिक खलनायक हास्य भूमिकाओं में अपना हाथ आजमा रहे हैं। 

 

टॅग्स :गुलशन ग्रोवरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल