लाइव न्यूज़ :

जब शाहरुख़ खान ने काजोल से कहा था तुम्हें एक्टिंग सीखनी चाहिए!

By विवेक कुमार | Updated: September 24, 2018 16:41 IST

प्रदीप सरकार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हेलीकाप्टर ईला' से काजोल के एक बार फिर कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में वह एक सिंगल मदर की भूमिका में हैं।

Open in App

मुंबई, 24 सितम्बर: हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं... फिल्म 'बाजीगर' का ये फेमस डायलॉग किसे याद नहीं होगा। आज भी फिल्म का ये डायलॉग काफी फेमस है। फिल्म में शाहरुख़ के साथ काजोल थीं। हाल ही में काजोल ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म से जुड़ी कुछ किस्से शेयर किए हैं। काजोल ने बताया कि फिल्म बाजीगर की शूटिंग के दौरान शाहरुख़ ने उन्हें एक्टिंग सीखने की नसीहत दे डाली थी। इस बात का खुलासा काजोल ने अपनी आने वाली फिल्म हेलीकाप्टर ईला के प्रमोशन के दौरान कही। 

काजोल ने कहा- मुझे याद है बाजीगर की शूटिंग के दौरान शाहरुख़ ने मुझसे कहा कि मुझे एक्टिंग सीखनी चाहिए और मेहनत करनी चाहिए। फिर मैंने सोचा कि मैं तो इतना अच्छा काम कर रही हूं। मुझे उस टाइम लगा कि कभी कभी शाहरुख़ बकवास करते हैं। 

बता दें कि शाहरुख़ और काजोल की जोड़ी ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है। अब्बास मस्तान के डायरेक्शन से सजी बाजीगर 1993 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में थे। फिल्म 'बाजीगर' को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं। वैसे 2015 में आई फिल्म दिलवाले में काजोल और शाहरुख़ सिल्वर स्क्रीन पर दोबारा नजर आए थे।

बता दें कि प्रदीप सरकार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हेलीकाप्टर ईला' से काजोल के एक बार फिर कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में वह एक सिंगल मदर की भूमिका में हैं। उनके बेटे के रोल में रिद्धि सेन नजर आएंगे। ये फिल्म अजय देवगन के प्रोडक्शन तले बन रही है।   

टॅग्स :काजोलशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?