लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स की लत ने संजय दत्त को बना दिया था जहरीला, काटभर लेने से हो जाती थी मौत!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 27, 2018 11:47 IST

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'संजू' 29 जून को देशभर में रिलीज होने वाली है।

Open in App

संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है।राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली 'संजू' में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इस फिल्म के लिए रणबीर ने काफी मेहनत की है। वहीं हिरानी ने भी संजय दत्त की जिंदगी को बखूबी परदे पर उतारा है। फिल्म के सभी सीन को वैसा ही रखा गया है जैसा कि बाबा की जिन्दगी में घटा है।

अब जबकि फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है हर दिन फिल्म को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। कई मौकों पर संजय  दत्त ने अपने इस बुरे समय को खुद बयां किया है। अपने एक बयान में संजय दत्त ने बताया कि जब वह ड्रग्स के गिरफ्त में थे तो उन्हें काटते ही मच्छरों की मौत हो जाती थी।  ये देखकर उन्हें लगता था कि उनके अन्दर कितना ड्रग जा चुका है। उनका खून जहरीला हो चुका है।

इतना ही नहीं ड्रग्स लेने के बाद वह कई-कई दिनों बाद उठते थे। ऐसे ही एक वाकया को बताते हुए संजय दत्त ने कहा कि एक बार वह काफी नशा करके आए और अपने रूम में सो गए। जब वह सो कर उठे तो उन्होंने अपने नौकर से खाना मांगा। जिसके बाद उनका नौकर फूट-फूटकर रोने लगा। वजह पूछने पर नौकर ने बताया कि आपने दो दिन बाद खाना मांगा है, आप दो दिन बाद सो कर उठे हैं। उस दिन के बाद संजय दत्त ने सोच लिया कि वह कभी ड्रग्स नहीं लेंगे।

यह भी पढ़ें: 'संजू' की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले दिन कमा सकती है छप्परफाड़ कमाई

बता दें कि हिरानी ने अपनी फिल्म 'संजू' में संजय दत्त के जीवन से जुड़े कई राज खोले हैं। जैसे संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड थी। जो कि फिल्म के ट्रेलर में बताया गया है। अब तक फिल्म के गाने और कई पोस्टर्स को रिलीज किया जा चुके हैं। 

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 29 जून को देशभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, परेश रावल और  विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

टॅग्स :संजुसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?