लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सुशांत सिंह राजपूत से शादी के सवाल पर अंकिता ने दिया था ये जवाब, शेखर सुमन के शो का वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: July 16, 2020 13:56 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनके फैंस काफी निराश हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकिता अपने और सुशांत के रिलेशनशिप को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।शेखर सुमन के चैट शो के दौरान का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे छह साल तक एक-दूसरे के साथ थे। इन दोनों की प्यार की शुरुआत जी टीवी के पॉपुलर धारावाहिक पवित्र रिश्ता से हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने आत्महत्या कर सभी को हैरान कर दिया। एक्टर की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। 

इन दिनों एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकिता अपने और सुशांत के रिलेशनशिप को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। शेखर सुमन के चैट शो के दौरान का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में अंकिता बताती हैं कि वह अगले साल सुशांत से शादी करने वाली है। 

अंकिता ने कहा था अगले साल करेंगे शादी

शेखर सुमन ने अंकिता से पूछा कि जब आप एक पॉपुलर डांस शो से बाहर हो गई थीं तो आपने अपना गुस्सा किस पर उतारा था? अंकिता ने कहा कि इसके लिए उन्होंने सुशांत को काफी कुछ सुनाया था। अंकिता से जब पूछा गया था कि वे कब शादी करने वाले हैं तो अंकिता ने कहा था कि हम अगले साल शादी करने वाले हैं। शो के पार्ट का ये वाला हिस्सा देख फैंस भावुक हो रहे हैं। 

जब अंकिता ने किया था सुशांत को प्रपोज

इससे पहले वायरल एक वीडियो में अंकिता सबके सामने स्टेज पर सुशांत को प्रपोज करती दिखाई दे रही हैं। अंकिता सुशांत से कहती हैं आई लव यू गोगी। इतना कहकर वो शर्म से अपना चेहरा सुशांत के सीने में छिपा लेती हैं। अंकिता को प्रपोज करता देख वहां मौजूद प्रियंका चोपड़ा भी इस कपल के लिए खुश होती नजर आती हैं। वहीं सुशांत के लिए भी यह पल काफी खुशनमा था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार