लाइव न्यूज़ :

सैफ-अमृता की तलाक की 14 साल बाद सच्चाई आई सामने, जानिए क्या था दोनों के अलग होने का कारण?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 18, 2019 09:06 IST

सैफ अली खान आज एक हैप्पी फैमिली लाइफ जी रहे हैं, उनकी फिल्में भले ही न चल पा रही हों, लेकिन उनके पास लाइमलाइट में रहने के सौ बहाने हैं

Open in App

सैफ अली खान आज एक हैप्पी फैमिली लाइफ जी रहे हैं. उनकी फिल्में भले ही न चल पा रही हों, लेकिन उनके पास लाइमलाइट में रहने के सौ बहाने हैं. करीना कपूर जैसी पत्नी, तैमूर अली खान जैसा लाड़ला, इब्राहिम जैसा बेटा और सारा अली खान जैसी बेटी. सारा और इब्राहिम उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं.

अमृता और सैफ की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही. लगभग 12 साल बड़ी होने के बावजूद सैफ ने अमृता से शादी की थी. इस शादी से हर कोई दंग था. यहां तक कि पटौदी खानदान भी सैफ के फैसले से चौंक गया था. लेकिन कुछ साल बाद यह रिश्ता टूट गया. इसकी अलग-अलग वजहें बताई गई. सैफ के दिलफेंक होने को भी इसकी वजह माना गया. लेकिन करीब 14 साल पहले हुए इस डिवोर्स की असली वजह अब सामने आ रही है. अमृता ने जिस वक्त सैफ से शादी की, उस वक्त वह अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं. सैफ उस वक्त एक स्ट्रगलर थे. सैफ से शादी के बाद अमृता ने फिल्मों से संन्यास ले लिया.

 इससे सैफ को धक्का तो लगा लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा. सैफ भी फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए मशक्कत कर रहे थे. लेकिन एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होने से वह भी हताश थे. सैफ की नाकामी अमृता से भी बर्दाश्त नहीं हुई. दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे. सैफ ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अमृता उन्हें हमेशा ही असफल पति होने का ताना देती रहती थीं. उन्हें निकम्मा और नाकारा तक कह देती थीं.

यही नहीं, अमृता उनकी मां शर्मिला टैगोर और बहन सोहा अली खान के साथ गाली-गलौच तक करती थीं. सैफ अपनी शादीशुदा जिंदगी से तंग आ गए थे और उनसे अलग रहने लगे थे. सैफ की मानें तो अमृता उन्हें अपने बच्चों- सारा और इब्राहिम से मिलने तक नहीं देती थीं. इन तमाम परेशानियों से तंग आकर सैफ अमृता से अलग हो गए. यह रिश्ता टूटने के बाद सैफ की जिंदगी में इटैलियन मॉडल रोजा की एंट्री हुई. लेकिन यह रिश्ता भी जल्दी खत्म हो गया. आखिरकार सैफ की जिंदगी में करीना कपूर आ गईं. कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली और आज वे हैप्पी फैमिली लाइफ जी रहे हैं.

 

टॅग्स :सैफ अली खानअमृता सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

भारतSaif Ali Khan Attack Case: ‘वास्तव में हमला हुआ था या नाटक कर रहे थे’?, सैफ अली खान पर हमला को लेकर मंत्री नितेश राणे ने उठाए सवाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?