लाइव न्यूज़ :

हमने हिंसा नहीं की, विरोध जारी रहेगा : करणी सेना

By IANS | Updated: January 28, 2018 01:08 IST

'कुछ घटनाएं दुख:द हैं। सिनेमाघरों में तोड़फोड़ करने वाले और अहमदाबाद में 40-50 मोटरसाइकिलों में आग लगाने वाले प्रदर्शनकारी मुझे नहीं जानते हैं और न ही मैं उन्हें जानता हूं।'

Open in App

श्री राजपूत करणी सेना ने शनिवार को दोबारा कहा कि वह 24 जनवरी को गुरुग्राम स्कूल बस हमले की घटना में शमिल नहीं थी। सेना ने कहा कि उनका आंदोलन तबतक जारी रहेगा, जबतक पद्मावत पर प्रतिबंध नहीं लग जाता। करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कल्वी ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके पास सबूत हैं कि उनका कोई कार्यकर्ता गुरुग्राम में स्कूल बस और अहमदाबाद समेत देश के अन्य हिस्सों में सिनेमाघरों पर हमलों का हिस्सा नहीं है। 

उन्होंने कहा, "कुछ घटनाएं दुख:द हैं। सिनेमाघरों में तोड़फोड़ करने वाले और अहमदाबाद में 40-50 मोटरसाइकिलों में आग लगाने वाले प्रदर्शनकारी मुझे नहीं जानते हैं और न ही मैं उन्हें जानता हूं। इससे क्या पता चलता है। लेकिन टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सब करणी सेना और राजपूत संगठनों ने किया है।"

उन्होंने दावा किया, "प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक गुरुग्राम में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने स्कूल बस पर हमला किया। वहीं हमारे लोगों ने पुलिस की मदद से बस को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।"

उन्होंने कहा कि राजपूत ऐसे घृषित कार्य नहीं करते हैं। करणी सेना किसी भी जांच के लिए तैयार है। कल्वी ने कहा, "हम केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) समेत किसी भी जांच एजेंसी द्वारा जांच का विकल्प खुला रखते हैं। इन हमलों के पीछे कौन है, इसकी जांच सीबीआई को करने दी जानी चाहिए।"

'पद्मावत' पर प्रतिबंध लगवाने में असफलता मिलने के लिए उन्होंने राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदर्शन को तेज और तब तक जारी रखा जाएगा, जबतक 'पद्मावत' पर प्रतिबंध नहीं लग जाता।

उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक होने के नाते उन्हें फिल्म का विरोध करने का अधिकार है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से सभी संभावित तरीकों से फिल्म का विरोध करने की अपील की। कल्वी ने गुरुवार को भी कहा था कि गुरुग्राम बस हमले में उनकी कोई भूमिका नहीं है और इस जघन्य कार्य के लिए उन्होंने संजय लीला भंसाली और उनकी टीम को दोषी ठहराया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर भारत में कुल 4,318 सिनेमा हॉलों में से मात्र 48 सिनेमा हॉलों में फिल्म चली है।

टॅग्स :पद्मावतसंजय लीला भंसालीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?